बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Live वीडियो-पटना में पूर्व मुखिया और मुखिया समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष पुलिस के सामने जमकर मारपीट खूब तोड़ी गई कुर्सियां

बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर खूनी टकराव शुरू पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला। जहां राघोपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शिव सागर राय और वर्तमान मुखिया मंटू सिंह के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ

966

पटना Live डेस्क। बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से मुखिया और चुनाव लड़ने को आतुर प्रत्याशियों के बीच चुनावी जंग अब खूनी शक्ल अख्तियार करने लगी है। इसी क्रम राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के बाजारसमिति में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला। जहां राघोपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शिव सागर राय और वर्तमान मुखिया मंटू सिंह के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ वही दोनों पक्षों में जमकर कुर्सियां चली जिसमे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि राघोपुर क्षेत्र में बाढ़ आने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसके कारण बाढ़ पीड़ित पलायन कर मालसलामी क्षेत्र के बाजार समिति में शरण लिए हुए है। वही राघोपुर अंचल कार्यालय को भी बाजार समिति में अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया गया है। जहां अस्थायी कार्यालय में पदाधिकारी बैठकर कार्य को पूरा कर रहे है। वही अस्थायी अंचल कार्यालय में दो पक्षो के बीच खूनी संघर्ष हुआ है जिसमे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

वही कार्यालय में जमकर मारपीट होने से सीओ सहित अन्य कर्मी कार्यालय छोड़कर फरार हो गए। इस पूरे मामले पर पूर्व मुखिया शिव सागर राय ने बताया कि राघोपुर प्रखंड में बाढ़ के बाद अस्थाई अंचल कार्यालय में सीओ से नाव की मांग की गई थी जिसका परमाना लेने के लिए आये थे।वही वर्तमान मुखिया मंटू राय व उसके समर्थकों ने कार्यालय में ही मेरे सर्मथकों पर हमला कर दिया और कार्यालय में रखा कुर्सी से मारपीट करने लगे। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस दोनों पक्षो को समझा बुझा कर शांत कराया और पूरे मामले की जांच में जुट गई। देखिए पुलिस की मौजूदगी में Live भिडंत

Comments are closed.