बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive – (Live video) पटना में Land Rover ने Truck को मारी NH31 पर टक्कर उड़े परखच्चे Live Footage

380
  • शनिवार की अहले सुबह NH 31 पर हुई एसयूवी और ट्रक में भीषण टक्कर 
  • लैंड रोवर पर सवार एक युवक Live वीडियों शूट कर रहा था जब हुई यह भीषण टक्कर 
  • पटना पुलिस के नाइट और हाइवे पेट्रोलिंग की खुली पोल, एक्सीडेंट के 4 घण्टे बाद भी नही पहुची पुलिस
  • एसयूवी में फसे युवक को दोस्तो ने किसी तरह निकाला और जख्मियों को लोगो की मदद से पहुचाया अस्पताल

पटना Live डेस्क। राजधानी की सड़कों पर रफ्तार का कहर आये दिन इंसानी जिंदगियों को लील रहा है फिर स्पीड का थ्रिल सड़को पर काबिज। इसी क्रम में पटना में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात NH31 पर फतुहा के निकट रफ्तार (Speed) ने कहर बरपा कर दिया। ब्लैक कलर की एक एसयूवी पटना की ओर बेहद तेज गति से जा रही थी। Land Rover Discovery नामक SUV पर 4-5 युवक सवार थे। बेदद Loud Music सुनते हुए Patna की ओर जा रहे थे। Land Rover drive कर रहा युवक काफी तेज रफ्तार से highway पर दौड़ा रहा था। वही, disvovery में सवार एक युवक Live video भी shoot कर रहा था। लेकिन वीडियो बनाने वाले लड़के को क्या मालूम था कि चंद मिनट बाद क्या होना तय था। अगले पल वो हुआ जो पुरी जिंदगी एक डरवाने हक़ीकत के मानिंद एसयूवी में सवार सभी युवकों ख़ातिर दर्ज होने वाला था। हँसते खिलखिलाते मस्ती मज़ाक के साथ पटना लौट रहे थे तभी अचानक एक जोरदार आवाज के साथ चिंगारी दिखी …

दरअसल, रात का घुप्प अंधेरा खाली चौड़ी सड़क, युवा जोश, हाथ लैंड रोवर की स्टेयरिंग, दोस्तों का साथ, तेज म्यूजिक और रफ्तार 100 के पार की तभी अचानक HighWay पर सड़क के बीचों बीच Accident के बाद खड़े एक Truck के पीछे के हिस्से से टक्कर हों गई। टक्कर की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है टक्कर के साथ ही इंजन से कुछ क्षणों खातिर चिंगरी निकल गई। जोरदार आवाज के साथ लैंड रोवर का अगला हिस्सा ट्रक में जा घुसा और एसयूवी के परखच्चे उड़ गये। यह पूरी वारदात Live Video शूट कर रहे युवक के मोबाइल में कैद हो गया।

शुक्र रहा कि लैंड रोवर के एयर बैग खुल गए और कोई हताहत नही हुआ पर सभी को चोटे आई। लेकिन एक युवक जो आगे की सीट पर था उसका दोनो पाव बोनट में बुरी तरह फस गए। वो दर्द से कराहता दोस्तो से खुद को निकालने की गुहार लगाने लगा। असहनीय दर्द रात का अंधेरा और एक दूसरे को निहारते दोस्त लेकिन आसपास से गुजरने वाले ट्रक के ड्राइवर खलासी मदद को आ गए। घन्टो युवक फ़सा रहा और उसके दोस्त किसी तरह उसके दोनो पाव बोनेट से निकालने की जुगत भिड़ाते रहे। पर पटना पुलिस के पेट्रोलिंग के दावों वाली न तो हाई पेट्रोलिंग ना ही डॉल्फिन मोबाइल यूनिट ना ही स्थानिए थाना पुलिस की नाईट पेट्रोलिंग पार्टी ही पहुची। खैर, दोस्तो की जुगत जारी रही और फिर क्या हुआ देखिए

Comments are closed.