बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (Live रेड) पटना पुलिस ने मारा होटल में छापा, एक युवक और 2 सेक्स वर्कर गिरफ्तार

757

पटना Live डेस्क। राजधानी के होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा पुरजोर चलाया जा रहा है। इस सच के तहत पटना पुलिस शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित होटलो में समय समय पर छापेमारी भी करती है। बीती रात ऐसी ही एक कार्रवाई पटना के जक्कनपुर थाना अंतर्गत बस स्टैंड गेट नंबर 1 के पास स्थित होटल शिवम में कई गई।                                       दरअसल, जक्कनपुर थाना पुलिस को अपने सूत्रों के माध्यम से पुख्ता जानकारी मिली थी कि होटल शिवम में सेक्स रैकेट से जुड़ी लड़कियां कमरों में मौजूद है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जिसमें दो सेक्स वर्कर और एक युवक  को गिरफ्तार किया गया ।

सभी को पुलिस थाने लेकर पहुंची। वही स्थानीय लोगों की मानें तो शिवम होटल में आए दिन इस प्रकार का सेक्स का खेल खेला जाता है। आपको बता दें कि इस छापेमारी में पुलिस ने 2 महिला एक पुरुष सहित होटल के भी एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। सभी से थाने पर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले पर किसी भी अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। जबकि जक्कनपुर थाने की माने तो पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। देखिए होटल में Live रेड

Comments are closed.