बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) पटना में आसमानी आफ़त वज्रपात की चपेट में आने से गर्भवती महिला समेत 4 की मौत

बिहार में शनिवार की शाम तक मानसून दस्तक देने वाला है इससे पहले ही आसमान आफत ने 4 लोगो को निगल लिया है। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल

980

पटना Live डेस्क।राजधानी पटना के फतुहा प्रखंड में शुक्रवार को ठनका गिरने से एक गर्भवती महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मृतक चारों पश्चिम बंगाल के पुरलिया के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार फतुहा रेलवे स्टेशन के चार नंबर प्लेटफार्म पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के लगभग 50 लोग पिछले एक महीने से खानाबदोश की तरह रह रहे हैं। अपने परिजनों के साथ सभी प्लेटफार्म पर ही गुजारा कर रहे हैं। शुक्रवार को रोज की तरह वे पेड़ के नीचे बैठ कर खाना पका रहे थे। इसी दौरान वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

पटना में आकाशीय बिजली का कहर

ये घटना फतुहा रेलवे स्टेशन के पास हुई है जहां पर चार लोग पेड़ के नीचे खड़े थे। लेकिन तभी अचानक से आकाशीय बिजली गिरी और चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृत लोगों में एक गर्भवती महिला, एक 45 वर्षीय पुरुष, एक 14 वर्षीय किशोर, एक नौ वर्षीय बच्ची शामिल है। सभी लोग पश्चिम बंगाल के पुरलिया के रहने वाले थे. ये सभी पिछले एक महीने से फतुहां रेलवे स्टेशन के चार नम्बर प्लेटफार्म पर रह रहे थे। सभी लोग प्लास्टिक के बनावटी फूल बनाकर बेचने का काम करते थे. घटना वाले दिन में भी पेड़ के नीचे खाना बनाया जा रहा था, जब ये आसमानी बिजली गिरी और सभी की मौत हो गई। वहीं दोनों घायल लोगों को पहले फतुहां PHC भेजा गया था और बाद में बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया। घायलों का इलाज अभी जारी है।

वहीं राज्य में शनिवार की शाम तक मानसून दस्तक देगा। यह राज्य के पूर्वी भाग से सूबे में प्रवेश करेगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक झमाझम बरसेगा। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा बह सकती है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने शुक्रवार की दोपहर प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि शुक्रवार या शनिवार को सूबे में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई थी लेकिन शुक्रवार को मानसून के मानक के अनुकूल बारिश नहीं हो सकी। यह पूर्व मानसून की बारिश थी। हालांकि शनिवार को मानसून के सूबे में दस्तक देने के प्रबल आसार हैं। यह बिहार की ओर झारखंड के रास्ते अगले कुछ घंटे में आगे बढ़ेगा।

Comments are closed.