बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार में देर रात 87 BAS अफसरों का ट्रांसफर, कई अनुमंडलों के बदले गए SDO

515

पटना Live डेस्क। गुरुवार की देर रात को बिहार में व्यापक पैमाने पर तबादला किया गया है। सरकार ने 22 आइएएस एवं बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अफसरों का ट्रांसफर किया है। IAS अफसरों को जिलों में DDC सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि कुछ को SDO की भी जिम्मेदारी दी गई है।
कई अनुमंडल के SDO के अलावे DDC और अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारियों को भी ट्रांसफर किया गया है। इनमें पटना सदर और दानापुर के भी SDO शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
भारतीय प्रशासिनक सेवा के 22 अधिकारियों को नई जिम्मेवारी दी गई है। नवीन कुमार को पटना सदर तथा विक्रम विरकर को दानापुर का एसडीओ बनाया गया है।शिवहर के उप विकास आयुक्त विशाल राज को मधुबनी का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।लखीसराय के उप विकास आयुक्त अनिल कुमार को पश्चिम चंपारण का उप विकास आयुक्त, मनिहारी के एसडीओ आशुतोष द्विवेदी को मुजफ्फरपुर में उप विकास आयुक्त, आरा सदर के एसडीओ वैभव श्रीवास्तव को नालंदा, दानापुर के एसडीओ विनोद दूहन को शिवहर, मधुबनी सदर एसडीओ अभिषेक रंजन को गोपालगंज का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।
इसी तरह बगहा के एसडीओ शेखर आनंद को रोहतास, मोहनिया की एसडीओ अमिषा बैन्स को अरवल, जहानाबाद के एसडीओ निखिल धनराज निप्पणीकर को लखीसराय, पटना सदर के एसडीओ नितिन कुमार सिंह को मधेपुरा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। नरकटियागंज की एसडीओ साहिला को सहरसा, जमुई की एसडीओ प्रतिभा रानी को भागलपुर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे सौरभ सुमन यादव को मोतिहारी सदर का एसडीओ, प्रीति को बांका का एसडीओ, खुशबू गुप्ता को एसडीओ मुंगेर, प्रियंका रानी को एसडीओ विक्रमगंज, दीपक कुमार मिश्रा को एसडीओ बगहा व स्पर्श गुप्ता को एसडीओ दरभंगा सदर बनाया गया है।

Comments are closed.