बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग(Exclusive वीडियो) ज़मीनी विवाद में तबड़तोड़ फायरिंग,महिला को लगी गोली से गुस्साए लोगों ने पुलिस को खदेड़ा,इलाका रणक्षेत्र में तब्दील

169

ब्रिज भूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना की बढ़ती ज़मीन की कीमतें आम आदमी की जिंदगियां लील रही है। इसी कड़ी में अभी अभी राजधानी पटना के खाजेकलां  थाना क्षेत्र में ज़मीनी विवाद में हुई दो पक्षो की खूनी भिड़ंत में ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा और भगदड़ मच गई। इसी दौरान दोनों पक्षो की भिड़ंत में एक स्थानीय महिला को गोली लगने से स्थानीय लोगो का गुस्सा फूट पड़ा।


घटना पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के जमुनी राय के कुआ के पास जमीनी विवाद में घटित हुई है। गोली चलने से एक पक्ष की महिला हुई घायल। घायल महिला की मौत की आशंका को लेकर एक पक्ष के लोगो ने किया जबरदस्त हंगामा। हंगामे को शांत कराने पहुंची पुलिस पर लोगो ने किया पथराव। साथ ही सड़क को जाम कर राहगीरों के साइकिल में लगाई आग। मौके पर पहुंचे कई थाने की पुलिस। लेकिन गुस्साये लोगो ने पटना सिटी डीएसपी को घटना स्थल से खदेड़ा दिया है। पुलिस लगातार लोगो के ग़ुस्से को कंट्रोल करने की कवायद में जुटी है।

 

घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वही घटना के जिम्मेदारों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है। साथ ही एहतियातन वज्र वाहन के साथ सैकड़ो पुलिस कर्मियों को घटना स्थल पर तैनात कर दिया गया है।

Comments are closed.