बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Video – तेजस्वी को राजद अध्यक्ष बनाये जाने के सवाल पर बिफरे Lalu Yadav ने कहा मूर्ख लोग है जो ई खबर…

527

पटना Live डेस्क।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को दिल्ली में एम्स में रेगुलर जाँच के बाद पत्रकारों के द्वारा Tejshawi Yadav को RJD का नेशन प्रेसिडेंट बनाने के सवाल पर न केवल बिफ़र गए बल्कि बाकायदा Lalu Yadav ने कहा मूर्ख लोग है जो ई खबर चलाते है।

फ़ाइल फ़ोटो

दरअसल, 10 फरवरी को होने वाली राजद की बैठक प्रस्तावित है। इसी को लेकर बिहार के कुछ डिजिटल मीडिया हाउस द्वारा लगातार ये सूत्रों व अन्य माध्यमों का हवाला देकर राजद की कमान तेजस्वी यादव को बतौर नेशनल प्रेसिडेंट जल्द ही सौपे जाने से जुड़ी न केवल खबरे दिखाई जा रही थी बल्कि ताबड़तोड़ इसके दावे भी किए जा रहे थे। इसी से जुड़े सवाल जब दिल्ली एम्स परिसर में लालू यादव से पूछा गए तो वो भड़क गए और क्या कहा पहले आप सुनिए …

आपने सुना कितने तीखे लहजे में राजद सुप्रीमो सवाल सुनते ही बोला कि ऐसा कहने वाले मुर्ख हैं। क्या होगा यह सबको 10 फरवरी को होने वाली राजद की बैठक में पता चल जाएगा। इसके पूर्व राबड़ी देवी ने भी शुक्रवार को कहा था कि तेजस्वी को फ़िलहाल अध्यक्ष नहीं बनाया जा रहा है। वहीं तेज प्रताप यादव ने एक दिन पूर्व ही तेजस्वी के अध्यक्ष बनने की बातों का काट किया था।

Comments are closed.