बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर -अचानक पुलिस लाइन में मच गई अफ़रातफ़री, महिला पुलिसकर्मी ने खा लिया जहर

222

पटना Live डेस्क। बिहार के मुंगेर जिले के पुलिस लाइन में देर रात अचानक अफ़रातफ़री मच गई जब जिला पुलिस बल में तैनात एक महिला आरक्षी ने जहर खाकर अपनी इहलीला खत्म करने की कोशिश की। जहर खाने के बाद जब उसकी हालत खराब होने लगी तो साथी महिला आरक्षियों और अन्य ने आननफानन महिला सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों के त्वरित प्रयास से अब महिला सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वही एक महिला आरक्षी द्वारा खुदकुशी के बाबत उसके साथियों ने बताया कि खुदकुशी की कोशिश करने वाली ज्योति कुछ बेहद व्यक्तिगत और परिवारिक कारणों से विगत कई महीनों से तनावग्रस्त है लेकिन,ज्योति ने कभी इस बारे में किसी से कोई बात चीत नही की है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद लाइन डीएसपी वीरेंद्र कुमार औरअन्य पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर महिला सिपाही से मुलाकात की और डॉक्टरों से भी बातचीत कर उसकी देखभाल में किसी प्रकार की कोताही न हो का निर्देश दिया।                                                                              वही, इस घटना के बाबत एसपी आशीष भारती ने बताया कि तबियत बिगड़ने के बाद महिला सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही लाइन डीएसपी को भी अस्पताल भेजा गया है। बाकी स्थिति मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी कि महिला ने जहर खाया या अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। यदि जहर खाया है तो आखिर उसके पीछे वजह क्या है ?

Comments are closed.