बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) पटना में पीरबहोर थाने में महिला सिपाही से मारपीट, मुंशी गिरफ्तार ,व्हाट्सएप पिक्स बनी भिड़ंत की वजह

506

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के पीरबहोर थाने में उसवक्त अफरातफरी मच गई जब ल सरिस्ता, जहां मुंशी व अन्य पुलिसकर्मी बैठते हैं, शुक्रवार की शाम रणक्षेत्र में बदल गया। निजी मामले को लेकर थाने की महिला सिपाही और मुंशी उदय शंकर आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट होने लगी, जिसमें महिला सिपाही की वर्दी फट गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रिजवान अहमद और टाउन डीएसपी सुरेश कुमार थाने पहुंचे। पूरा मामला जानने के बाद महिला सिपाही की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला सिपाही को लाइन हाजिर करते हुए मुंशी से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि घटना के वक्त मौजूद पुलिसकर्मियों का बयान दर्ज किया जा रहा है।

दरअसल, पीरबहोर थाने में तैनात एक महिला सिपाही का उसके पति से तलाक का मुकदमा चल रहा है। सिपाही ने पति पर विभिन्न आरोप लगाकर महिला थाने में पिछले साल प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। पति ने एक पुरुष के साथ महिला सिपाही की तस्वीर को वायरल किया था। सिपाही का आरोप है कि मुंशी ने उसी तस्वीर को गुरुवार की रात डेढ़ बजे अपने वाट्सएप स्टेटस में लगाया। स्टेटस में उसने महिला सिपाही के दोनों बच्चों की तस्वीर भी लगाई थी। इसकी जानकारी महिला सिपाही को शुक्रवार की सुबह हुई। उसने 11:30 बजे स्टेटस पर तस्वीर देखकर मुंशी को कॉल किया, तब उसने वो फोटो दी। शाम में वह थाने पर आई और मुंशी का मोबाइल लेकर देखने लगी तो मालूम हुआ कि वह उसके पति से लगातार संपर्क में था।

इसके बाद वह मोबाइल लेकर थानाध्यक्ष के पास जाने लगी। तब मुंशी मारपीट पर उतर गया। महिला सिपाही का कहना है कि विरोध जताने पर उसे प्रशासनिक दृष्टिकोण से सस्पेंड किए जाने की भी जानकारी मिली है।

Comments are closed.