बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) जदयू MLC नीरज कुमार और कुख्यात विवेका पहलवान ने रची थी मेरी हत्या की साज़िश, बोलाघायल कन्हैया, सुनिए कन्हैया का वो फर्द बयान

453

पटना Live डेस्क। 24 जनवरी की रात तकरीबन 8 बजे के आसपास अनंत सिंह समर्थक व बाढ़ के बेढना गांव निवासी कन्हैया कुमार को मंत्री ललन सिंह व बाहुबली विवेका पहलवान के समर्थक व शूटर प्रताप ने गोली मारी थी। कन्हैया को गुरुवार की रात को ही पटना के एक अस्पताल में घायल स्थिति में दाखिल कराया गया। जहां उसका ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर कमर में लगी गोली बाहर निकाल दी थी। डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में अब भी इलाजरत कन्हैया ने घटना के बाबत बताया कि 24 जनवरी की रात करीब 8 बजे  जब वे अपने गांव के मंदिर के पास खड़े थे। तभी एक बाईक से दो अपराधी आए। जिसमे एक प्रताप सिंह और दूसरा ऋषि सिंह था। दोनों ने उसपर ताबड़तोड फायरिंग कर दी जिससे  एक गोली मे पेट और कमर मे लग गयी।

                           वही खुद पर हुए कातिल हमले के बबात  कन्हैया कुमार का कहना है कि मैने पुलिस को घटना के बबात अपना बयान दर्ज करा दिया है। निजी अस्पताल में इलाजरत कन्हैया ने पटना Live को दिए बयान में बताया कि मेरी हत्या की साज़िश जदयू विधानपार्षद नीरज कुमार ने विवेका पहलवान के साथ मिलकर रची थी। कन्हैया ने बताया कि 23 जनवरी को लदमा में हुई रैली के बाद जदयू विधानपार्षद नीरज कुमार और विधायक अनंत सिंह के धूर विरोधी विवेका पहलवान ने कहा कि तुम से भींड़ जमा नहीं हुई। तुम्हारा व्यवस्था कर देते हैं। तुम एक-दो दिन के ही बस मेहमान हो। कन्हैया ने अपने बयान में कहा कि इन दोनों ने इसलिए ऐसा बोला कि ललन सिंह का बेढना और लदमा में कार्यक्रम था।                                                                              पीडित कन्हैया का फर्द बयान दर्ज करने के बाद पटना पुलिस द्वारा बाढ़ थाना को भेज दिया गया है। सुनिए कन्हैया का बयान

Comments are closed.