बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Ranchi में 4 दिनों से लापता स्कूल संचालक व कई न्यूज चैनलों में काम कर चुके बिहार के पत्रकार की मिली लाश

536

पटना live डेस्क। बिहार के एक और पत्रकार की लाश मिली है। शव झारखंड की राजधानी राँची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम के समीप मिला है। शव की पहचान पत्रकार सुधांशु शेखर सिंह की है। पत्रकार की हत्या की आशंका जताई जा रही है।बिहार के रहने वाले सुधांशु रांची कैसे पहुंचे। पुलिस इसकी जांच कर रही है।इसी बीच इंटरनेट मीडिया के जरिए मृतक के परिवार वालों को इस मामले की जानकारी हुई। मक़तूल पिछले चार दिनों से लापता थे।

मूल रूप से बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनबीघा गांव निवासी सुधांशु शेखर अपने एक रिश्तेदार की शादी में 29 नवंबर को राँची पहुचे थे। फिर वो लापता हो गए थे। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश स्टेडियम के पास मिली।रांची पुलिस इस शव की पहचान की कोशिश में जुटी हुई थी।इस बीच शेखपुरा में परिवार को इंटरनेट मीडिया के जरिए एक शव मिलने की जानकारी मिली और तस्‍वीर के जरिए पहचान की गई की मकतूल एक पत्रकार थे।वर्त्तमान में मोकामा में एक निजी स्कूल का संचालन कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को शुक्रवार के अहले सुबह किसी व्यक्ति ने फोन कर यह सूचना दी कि जेएससीए (JSCA) स्टेडियम के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है।मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान करवाने की कोशिश की,लेकिन उसे किसी ने नहीं पहचाना। हालांकि जांच के दौरान एक पहचान पत्र मिला, जिसके आधार पर सुधांशु के रूप में शव की पहचान की गई। तदुपरांत, धुर्वा थाना पुलिस के द्वारा लाश को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है।

मोकामा में कर रहे थे एक स्कूल का संचालन

गांव के परिजनों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मिली तस्वीर के बाद उसकी पहचान की है। बताया जाता है कि रांची में सुधांशु कई न्यूज चैनलों में काम कर चुका था। इधर कुछ दिनों से मोकामा में एक निजी स्कूल का संचालन किया जा रहा था। निजी स्कूल के संचालन के क्रम में काफी कर्ज हो गया और लॉकडाउन में कर्ज बढ़ता गया,तब वह परेशानी में थे।

पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है कि आखिर सुधांशु की मौत कैसे हुई है? क्या किसी ने उनकी हत्या की है या फिर कोई और मामला है।

Comments are closed.