बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लगा करारा झटका, झारखण्ड जदयू अध्यक्ष ने थामा कॉंग्रेस का हाथ

312

सुजीत कुमार, ब्यूरो प्रमुख, झारखंड

पटना Live डेस्क। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव से पहले करारा झटका लगा है। दरअसल इस फैसले से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड राज्य में बड़ा झटका लगा है। जलेश्वर महतो झारखंड में नीतीश कुमार के विश्वसनीय लोगों में से एक थे। जदयू के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री जलेश्वर महतो अचानक शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जलेश्वर महतो का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया है। जलेश्वर बाघमारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं। 2000 और 2005 के चुनाव में जीतने के बाद वे मंत्री भी बने। लेकिन 2014 विधानसभा चुनाव में जलेश्वर महतो को भाजपा के ढुल्लू महतो ने बाघमारा विधानसभा सीट से 29623 वोट से हराया था।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने वर्ष 2016 जलेश्वर महतो को झारखंड में जेडीयू की कमान सौंपी थी। जलेश्वर महतो के जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद करीब झारखंड में 2 साल बंद पड़े पार्टी ऑफिस को खोला गया था। तब से नीतीश कुमार की झारखंड की तमाम सियासी कवायद के कर्ता धर्ता बने हुए थे।

Comments are closed.