बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

देखे कैसे (वीडियो) जदयू मुख्यालय पटना में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने फहराया उलटा तिरंगा

361

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के जदयू मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा उलटा तिरंगा फहराया गया। हालांकि ज्यो ही इस बेहद बड़ी भूल पर नज़रे उठी तत्काल भूल सुधार कर लिया गया। लेकिन अपने पीछे पुनः एक बार फिर वही सवाल खड़ा हो गया। आखिर क्या सूबे के सरकारी या निजी उपक्रम या संस्थान के द्वारा झंडोतोलन के आयोजन के तय कार्यक्रम का होम वर्क क्यो नही किया जाता है? हर बार हर साल सूबे में कही न कही कोई -न-कोई उलटा तिरंगा फहराने के घटना इस बात को साबित करती है कि झंडातोलन भी महज एक रस्मी अदायगी भर होता जा रहा है। तभी तो हर भारतीय के आन बान शान का प्रतीक तिरंगा उलटा फहरा दिया जाता है और इसे मानवीय भूल कह कर बत्तीसी दिखाकर काम चला लिया जाता है।

 

Comments are closed.