बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News(वीडियो)नीतीश कुमार के दबंग विधायक ने सरेआम भाजपा उपाध्यक्ष को घेरकर दी जान से मारने की धमकी

334

#तीरवाले और कमलवाले सरेआम सड़क पर भिड़े
#जदयू विधायक पप्पू पांडेय का धमकी देता वीडियो वायरल
#भाजपा उपाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर खोला विधायक के खिलाफ मोर्चा

पटना Live डेस्क। बिहार में कानून का राज है। यानी सूबे में सुशासन है। ये दावा सूबे के मुखिया लगातार और बारम्बार करते रहते है। सरकार में जदयू और भाजपा मुख्य साझीदार है। मुख्यमंत्री स्पष्ट कहते है कि सरकार न किसी को न बचाती न फ़साती है। खैर, सियासत का अपना रंग और मिज़ाज़ होता है। भाजपा और जदयू लंबे दौर से सत्ता के साझीदार है। महज कुछ महिनों के विरह के बाद पुनः प्रेम अटूट नज़र आने लगा है। लेकिन नीतीश कुमार के एक बाहुबली विधायक के ख़िलाफ़ भाजपा के उपाध्यक्ष ने ही मोर्चा खोल दिया है। खुद को पीड़ित बताते हुए सोशल मीडिया पर उन्होंने एक साथ दो वीडियों शेयर करते हुए लिखा है … उल्लेखनीय है कि यह घटना सोमवार 22 अक्टूबर की है।
इस घटना में खुद को जदयू के बाहुबली विधायक की गुंडागर्दी का शिकार बताया है साथ ही विधायक द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी जिक्र किया है। अपने फेसबुक पर भाजपा उपाध्यक्ष लिखते है कि …………

मित्रों आज
मेरे साथ एक दुःखद घटना घटी है। आज दिन के करीब 12 बजे अपनी भतीजी की शादी के संबंध में बात करने हेतु अपने सगे संबंधियों के साथ उतर प्रदेश में जा रहा था।अभी शामपुर बाज़ार के आगे बढ़ा ही था कि कुचायकोट विधानसभा के विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने अपनी छह गाड़ीयों और गुर्गो के साथ मेरी गाङी को घेर लिया और पप्पू पांडेय ने नीचे उतरने को कहा ।जैसे ही मैं नीचे उतना मुझे माँ, बहन की गालियाँ देने लगे मैंने उनसे कहा कि ऐसा आप क्यों कर रहे है तो बोले कि अभी बीस गोली मारकर फेक देंगें ,अभी झार देंगें।इसी बीच स्थानीय लोग आ गए तथा बीच बचाव किया तब जाकर हमारी जान बची।जाते हुए बिधायक ने हमें जान से मारने की धमकी दी है।साथियों इस तरह का गुंडागर्दी का आचरण एक विधायक का हमारे समझ से परे है।                                    भाजपा उपाध्यक्ष शिवकुमार उपाध्याय ने दो वीडियों भी शेयर किया है। शेयर किया गया पहला वीडियों तकरीबन 3 मिनट 56 सेकंड का है। तो दूसरा महज एक मिनट कुछ सेकंड का है।आप उनके फेसबुक एकाउंट प्रोफ़ाइल के स्क्रीनशॉट देखिए ..                               

               और अब आप वो वीडियों देखिए और सुनिए जो स्वयं भाजपा उपाध्यक्ष ने शेयर किया है। लगभग 4 मिनट के इस वीडियों की शुरुआत में विधायक पप्पू पांडेय अपने सरकारी और निजी गार्ड्स के साथ मे भाजपा उपाध्यक्ष की संभवतः टवेरा गाड़ी के सामने खड़े दिखते है। फिर शिवकुमार गाड़ी से बाहर निकलते है …. पप्पू पांडेय पूछते है स्थानीय भोजपुरी में कहते है … तहरा माइ हमरा माइ बाटल बाडी सन(तुम्हारी माँ और मेरी माँ अलग अलग है)

तीर वाले और कमल वाले कि इस भिड़त की असली वजह, की तहकीकात जारी है। पहले दोनों कंधे से कन्धा मिलाकर चलते थे। स्थानीय राजनीति में दोनों एक साथ थे। भाजपा उपाध्यक्ष विधायक को अपना रिश्तेदार बताते नही थकते थे। बड़े मधुर संबंध थे .. जल्द ही करेंगे खुलासा.. आखिर क्यों??

Comments are closed.