बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – जदयू ने अपने प्रवक्तों की संख्या घटाई, अब महज 5 प्रवक्ताओं के सहारे पार्टी

266

पटना Live डेस्क। सूबे की सत्ता पर काबिज जनता दल यूनाइटेड ने दल में प्रवक्ताओं की फौज को कम कर दिया है।बिहार में पार्टी के अब महज 5 प्रवक्ता रह गए हैं। पूर्व जेडीयू ने कुल 13 प्रवक्ता बहाल कर रखे तो विभिन्न मंचो पर पार्टी का पक्ष रखा करते थे। लेकिन अब पार्टी ने तय कर लिया है कि महज 5 (पांच) प्रवक्तों ही रहेंगे। इस बाबत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने नया आदेश जारी किया है।

प्रदेश अध्यक्ष के नए फरमान के अनुसार अब संजय सिंह,राजीव रंजन प्रसाद,अंजुम आरा,निखिल मंडल एवं अरविन्द निषाद हीं पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता होंगे जो दल की नीतियों का विभिन्न मंचो पर पक्ष रखेंगे।

विदित हो कि इस नए आदेश के बाद अब तक प्रवक्ता पद पर रही श्वेता विश्वास, सुहेली मेहता, सुनील कुमार सिंह और हाल ही मंत्री बनाये गए नीरज कुमार को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वही, सुहेली मेहता को हटाकर प्रदेश महासचिव बना दिया गया है। वही जदयू के प्रखर प्रवक्ताओ में शुमार रहे डॉ अजय आलोक ने विगत दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Comments are closed.