बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे जगदानंद सिंह, नरेंद्र मोदी-नीतीश कुमार को खूब सुनाया

409

पटना Live डेस्क। भारत बंद के समर्थन में अब पटना का शहरी क्षेत्र भी गरमाने लगा है। मौसम चढ़ने के बाद शहर मुख्यालय में किसानों के समर्थन में महागठबंधन के लोग सड़क पर उतर आए। आरजेडी समेत वामदलों के लोगों ने वाहनों को बंद कराया। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी अपने समर्थकों के साथ मोर्चा संभाल लिया है।
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इन्हीं दोनों के कारण किसानों के लिए यह काला कानून आया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून जो मोदी सरकार ने लाया है, इससे बड़ा काला कानून देश के लिए आज तक नहीं आया था।
उन्होंने कहा कि खेती रुक गई तो देश का विकास रूक जाएगा। खेती को अपने हिसाब से बढ़ने दिया जाए। किसान सुखी रहेंगे तो देश सुखी रहेगा। मीडिया ने तेजस्वी यादव को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि तेजस्वी का हर जगह रहना जरूरी है क्या। वे जहां हैं, वहां हैं।
गौरतलब है कि पटना के अलावा आरा, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, समेत अन्य जिलों में महगठंधन के लोग सड़क पर उतर आये हें। नेशनल हाइवे पर टायर जलाकर आगजनी कर रहे हैं। वे सब केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। तीनों नए किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की जा रही है।

Comments are closed.