बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Good News – बिहार पुलिस की शान अतुलनीय वैभव और अद्वितीय महराज साथ साथ, देखिए

1,428

पटना Live डेस्क। बिहार पुलिस की ओजस्वी परंपरा के वर्त्तमान दौर के दो बेहद प्रदीप्त आईपीएस अधिकारी आईपीएस विकास वैभव,पुलिस उप महानिरीक्षक,पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर और आईपीए पुलिस उप महानिरीक्षक ,मुंगेर क्षेत्र, मुंगेर किसी परिचय के मोहताज नही है। दोनों बिहार कैडर के ऐसे आईपीएस अधिकारियों में शुमार है जिनकी ख्याति राज्य की सीमाओ से इतर भी गूँजती है। दोनों की कार्यकुशलता और कर्तव्यपरायणता वर्त्तमान दौर में एक मिसाल के तौर पर उल्लेखित की जाती है। दोनो बेहद कारगर पुुलिसिंग के प्रणेता तो है कि साथ ही

दोनों ही स्वनाम धन्य है। दोनों ही इंजिनियरिंग करने के बाद आईपीएस बने है। दोनों की कार्यशैली बिल्कुल अलहदा है पर उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ एक न्याय का प्रकाश आम आदमी तक। यही वो लक्ष्य और समर्पण है जो दोनों को नित नए आयाम की ओर अग्रतर करता है। यानी समयपथ पर दोनों की उपलब्धियों ने उत्तरोत्तर प्रगति की है,और लगातार नित नए शिखर की ओर अग्रसर है।

दोनों के सम्यक तारतम्य और अनूठे क्रियाशीलता का ही प्रतिफल है की वर्त्तमान समय मे बिहार पुलिस की गौरवशाली परंपरा के सबसे तेजस्वी व तम्यक ध्वजधारको में दोनों के नाम शुमार किया जाता है।दोनों के करिश्माई आभामंडल को सूबे में खाकी की शान के अतुलनीय वैभव और अद्वितीय महराज के तौर पर उच्चरित किया जाता है।

Comments are closed.