बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पटना के बेऊर जेल में कैदी ने की खुदकुशी, 6 महीने के अंदर दूसरी वारदात से उठ रहे है जेल की सुरक्षा पर सवाल?

384

पटना Live डेस्क। बिहार में जेल की सुरक्षा पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। पटना के सबसे सुरक्षित जेल बेऊर में महज 6 माह के अंदर यह दूसरी घटना है जब कैदी ने खुदकुशी कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार जेल में खुदकुशी करने का खुलासा तब हुआ जब शाम को नंबर बंदी की गई। नंबर बंदी के दौरान एक कैदी कम होने पर हड़कंप मच गया। जब खोजबीन शुरू हुई तो बाथरूम से बंदी की लाश मिली। मकतूल निक्की कुमार ने खुद को बाथरूम में बंद कर पोलोथिन लपेटकर आत्महत्या कर लिया था।
घटना बेउर जेल के गोदावरी खंड की है। बंदी का नाम निक्की कुमार है जो दिसंबर 2016 से दहेज़ हत्या में था बेऊर जेल में बंद था। युवक मूल रूप से
लवासपुर पुनपुन का रहने वाला था। मरने से पहले मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमे उसके शव को भाई को सौपे जाने का जिक्र है।

6 महीने में खुदकुशी की दूसरी घटना, दोनों दहेज हत्या कांड में थे बंद

उल्लेखनीय है कि इसी साल फरवरी महीने की 18 तारीख को बेउर जेल में जितेंद्र नाम के कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद जितेंद्र को पीएमसीएच ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद था। वहीं, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। मृतक कैदी यमुना खंड में रहता था।

Comments are closed.