बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी ख़बर -दरभंगा में विवादित स्थल को लेकर दो पक्षो के बीच जबरदस्त तनाव, स्थिति नियंत्रण में, स्थानीय प्रशासन मुस्तैद

233

पटना Live डेस्क। बिहार में रामनवी के दिन से शुरू हुई साम्प्रदायिक हिंसा का दौर तो थम गया है। लेकिन माहौल की तुर्शी रह रह कर मामूली विवाद भी उत्तेजना और टकराव का कारण बन रही है। इसी कड़ी में दरभंगा के मनीगाछी बाजितपुर सहायक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाजितपुर बैंक ऑफ इंडिया से दक्षिण एक विवादित स्थल डीह है। शुक्रवार की दोपहर अचानक एक पक्ष के हजारो की संख्या मे आकर जबरन बांस बल्ला से स्थल को चारो ओर से घेरना शुरू कर दिया।

                     विदित हो स्थल से सटे कब्रिस्तान भी है जो विवाद का एक कारण है। स्थल पर देखते ही देखते तनाव हो गया। जब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिली तो आनन फानन में स्थानीय प्रशासन दस्ता वहाँ पहुँच कर मामले को किसी तरह शांत कराने में कामयाब रहा।

                वही घटना के बाबत ग्रामीणो का कहना है कि कई वर्षो से वहाँ पर मरे  मवेशी को दफनाया जाता है ,  लेकिन एक समुदाय के लोग कहते है कि यह जगह विवादित है। दूसरी तरफ दूसरे समुदाय के लोगो का कहना है कि यह एक धार्मिक स्थल की ज़मीन है। 

                       वही, स्थानीय प्रशासन का तर्क है कि जबतक अंचलाधिकारी द्वारा डीह की मापी नही हो जातीतबतक किसी भी पक्ष द्वारा किसी भी तरह का काम करना उचित नही है। फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अंचलाधिकारी और स्थानीय थाना द्वारा जल्द ही इस विवाद को खत्म कर दिया जाएगा।

     

Comments are closed.