बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार में छठ पूजा की तैयारी शुरू, CM नीतीश घाटों का किया निरीक्षण

307

पटना Live डेस्क। बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। राजधानी पटना में जिला प्रशासन और सरकार के अधिकारी छठ घाटों की बेहतर व्यवस्था और व्यापक इंतजाम करने में जुटी हुई है। इसी बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। सीएम नीतीश कुमार ने स्टीमर से पटना से सटे दानापुर के नासरीगंज और एनआईटी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ताकि छठ पर्व में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़ा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छठ घाटों का निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित अन्य आला अधिकारी वहां मौजूद थे। बता दें कि अब से कुछ ही दिनों बाद लोक आस्था का महापर्व छठ का पर्व मनाया जायेगा। जिसको लेकर राजधानी पटना में तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। बतातें चलें कि छठ पूजा के मौके पर बिहार से बाहर रहने वाले लोग बड़ी संख्या में अपने घर लौटते हैं। छठ पूजा को लेकर बिहार के लोगों में काफी उत्साह रहता है।

Comments are closed.