बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – ऐसा न किया तो आपके सारे पैसे हो जाएंगे रद्दी, पढ़ें काम की खबर

190

पटना Live डेस्क। भारतवासियों अगर आप अपने पैसे को रद्दी होने से बचाना चाहते हैं तो यह खबर आपके फायदे की है। दरअसल, आरबीआई ने 2000, 500 और 200 रुपए के नए नोट के बार में नया फरमान जारी किया है। अगर इसे नहीं माना तो आपके नए नोट महज कागज बनकर रह जाएंगे।
धार्मिक या राजनीतिक नारे या व्यावसायिक प्रयोजन वाले आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले तो नए नोट अवैध माने जाएंगे। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक ने यह स्पष्ट किया है कि रंग, स्याही या पेन से लिखे होने पर भी नए नोट वैध माने जाएंगे। बैंकों का चक्कर लगाने वाले लोगों के लिए राहत भरी यह जानकारी सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सामने आई है।
नए 2000, 500 और 200 रुपये के नोटों की वैधता के संबंध में आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी के संबंध में आरबीआई की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि नोट पर रंग, स्याही अथवा पेन से लिखने से वह अवैध नहीं होगा और लोग ऐसे नोट बैंक खाते में जमा करा सकते हैं।आरबीआई ने नोट रिफंड नियमावली- 2009  का हवाला देते हुए कहा है कि जिस नोट पर आपत्तिजनक शब्द लिखे हों या किसी राजनीतिक या धार्मिक रूप में संदेश या ऐसी भाव वाली कोई अभिव्यक्ति हो तो नोट अवैध माना जाएगा।आरबीआई ने यह भी कहा है किसी व्यक्ति या उद्यम के हित को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुछ भी लिखा गया हो तो नोट अस्वीकृत कर दिया जाएगा। आरबीआई के मुताबिक स्टार सीरीज में 500 मूल्य के नए नोट जारी किए गए हैं। हालांकि आरबीआई का कहना है कि इन नोटों को आप बैंक में जमा करा सकते हैं। कोई भी बैंक इसे लेने से मना नहीं कर सकता है।

 

Comments are closed.