बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking (Exclusive वीडियो) – पटना में आपसी विवाद में गोलीबार, पति पत्नी को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

343

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के बाइपास थाना क्षेत्र के महारानी कालोनी में आपसी विवाद में हुई गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस गोलीबारी में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए है। वही NMCH में इलाज के दौरान पति की मौत हों गई है। वही पत्नी की हालत बेहद गंभीर है।पुलिस  जांच में जुटी गई है।

                        पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के महारानी कालोनी में पांच की संख्या में घातलगा कर पहले से बैठे अपराधियों ने पति-पत्नी पर अँधाधुन फायरिंग कर दोनों दम्पत्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।  घायल दम्पत्ति को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान पति की मौत हो गई और घायल पत्नी को बेहतर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।दम्पत्ति की पहचान महारानी कालोनी निवासी पति नीरज कुमार और NM CH में नर्स के पद पर कार्यरत पत्नी सिंटू देवी के रूप में किया गया है। वही घटना के सम्बन्ध में आपसी विवाद बताया जाता है।
सूत्रों की माने तो राजधानी कम्युनिटी हॉल चलाने वाले नीरज कुमार को पूर्व से कुम्हरार निवास ममेरे भाई विकास कुमार से पैसे और सम्पति का विवाद को लेकर लम्बे समय से लड़ाई चल रही थी। घटना के वक्त नीरज कुमार अपने नर्स पत्नी को NMCH से ले कर घर लौट रहे थे की घात लगा कर बैठे विकास और उसके साथियों जिनकी संख्या 5 बताई जा रही है ने ताबड़तोड़   गोली चला कर नीरज को मौत के घाट उतार दिया है और सिंटू देवी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। घटना की सुचना पर पहुंचे पटना सिटी एएसपी हरी मोहन शुक्ल ने दम्पति के बेटे से शुरुआती पूछ की तो बेटे ने रोते हुए खुरेजी के सच को कुछ इस तरह बयान किया। बक़ौल बेटे के राजधानी उत्सव हॉल वाला मेरा चचवे मारा है गोली कुम्हरार में रहता है पकड़ लीजिये।उसका घर हम देेखे है।                    वही खुरेजी की इस घटना की जानकरी मिलते ही एएसपी हरि मोहन शुक्ल भी अस्पताल पहुचे और मामले के तमाम पहलुओं के बाबत जानकारी ली। वही शुरुआती तफ़्तीश के बाद एएसपी ने भी आपसी विवाद में घटना होने की बात कही है और इस मामले में जाँच कर क़ानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

 

Comments are closed.