बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Viral वीडियो- बुलंदशहर में पंचायत के फरमान के बाद पति ने पत्नी को 5 घंटे तक पेड़ से टांग कर चिल्लाते हुए – अब भाग कर दिखा बेल्ट से पीटा

316

पटना Live (नेशनक)डेस्क। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा एक पति ने दरिन्दगी और हैवानियत का सरेआम नंगा नाच किया और गांव वाले तमाशबीन बने रहे। दरअसल
पंचायत के फरमान पर उसने पत्नी की बेल्ट और डंडों से सरेआम पिटाई की। महिला पर आरोप था कि वह गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी। पंचायत ने उसे सजा सुनाई जिसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत सरेआम बरपा की गई। इस घटना का विडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को 7 नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह हैवानियत भरी बुलंदशहर के स्याना तहसील के लौंगा गांव में की है। विडियो में लगभग 50 के करीब लोग महिला की पिटाई होते देख रहे हैं लेकिन कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आया। महिला के हाथ एक पेड़ से बंधे हैं और पति उसे पीटते हुए चिल्लाता रहा है ‘अब भाग के दिखा।’
वही,पीड़िता ने बताया कि वह उसके पड़ोसी धर्मेंद्र लोधी के साथ गई थी। पांच दिन बाद ही 10 मार्च को कुछ लोग उसे जबरन गांव वापस ले आए। गांव में पंचायत ने उसे सजा सुनाई की पति उसे लोगों के सामने पेड़ से बांधकर पीटेगा। फिर क्या था पति सौदान सिंह ने उसे सबके सामने सुबह 7 बजे पेड़ से बांधा और पीटना शुरू कर दिया। उसे दोपहर 2 बजे तक बेल्ट और लाठी से पीटा गया। महिला का यह भी आरोप है कि पिटाई के बाद कुछ लोग उसके घर के अंदर आए और उसका शोषण किया। उन्होंने उसे वेश्या बताया। पीड़िता ने बताया कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर किसी से कुछ कहा तो वह उन्हें जान से मार देंगे।
पीड़िता ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान ने उनके साथ हुई प्रताड़ना का पूरा विडियो बनाया। स्याना थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि मामले बुधवार की रात उनके संज्ञान में आया। उन लोगों ने विडियो की जांच की और गुरुवार को जांच पूरी ही गई। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रधान शेर सिंह, महिला के पति सौदान सिंह और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।बाकी लोगों की गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश की जा रही है।

देखे हैवान पति की करतुत….

 

Comments are closed.