बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

LJP चिराग गुट के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने हुलास पांडेय,11 सदस्यों के नामों की हुई घोषणा

590

पटना Live डेस्क। लोजपा चिराग गुट ने बिहार प्रदेश एलजेपी संसदीय बोर्ड का गठन कर लिया। बोर्ड से सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी गयी। 11 सदस्यीय बोर्ड का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष पूर्व विधानपार्षद हुलास पांडेय को बनाया गया है। प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया।

11 सदस्यों के नामों में पूर्व मंत्री व पार्टी नेता रेणु कुशवाहा और शंकर झा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जबकि संजय पासवान, राजू तिवारी, संजय सिंह, राज कुमार साह, मनोज सिंह, संजय रविदास, रंजीत कुमार सुमन, अशरफ अंसारी को सदस्य बनाया गया है।

इधर बिहार विधानसभा के दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी चिराग पासवान ने ताल ठोक दी है। वो पहले ही कह चुके हैं कि लोजपा दोनों ही सीटों पर अपना प्रत्याशी देगी। प्रदेश संसदीय बोर्ड को नामों पर मंथन करने के लिए निर्देश दिया गया है। बोर्ड के सिफारिश नामों पर चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

इतना हीं नहीं चिराग तो बिहार में मध्यावधि चुनाव होने की संभावना भी जता चुके हैं। मीडिया से बात करते कई दफा वो कह चुके हैं कि बिहार में बहुत जल्द मध्यावधि चुनाव होंगे। जिसके लिए लोजपा तैयारी में जुट गयी है।

Comments are closed.