बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

हिन्दी राशिफल : आज का आपका दिन (13.06.2017)

198

पटना Live डेस्क । सभी राशि के अपने-अपने स्वभाव और गुण-धर्म होते हैं। इसलिए प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली स्थितियाँ भिन्न-भिन्न होती हैं। यही कारण है कि हर राशि का राशिफल अलग-अलग होता है। आज का राशिफल आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है।

मेष राशि (अगर आपका नाम चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ अक्षर से शुरू होता है। )

आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। आफिस के कामकाज के हेतु प्रवास जाना होगा। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार- विमर्श करेंगे। गृह सजावट के लिए आयोजन करेंगे। माता के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे।

वृषभ  राशि (अगर आपका नाम इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो अक्षर से शुरू होता है। )

विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएँगे। विदेश बसनेवाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थ यात्रा की मुलाकात होगी। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी।

मिथुन राशि (अगर आपका नाम का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा अक्षर से शुरू होता है। )

बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खुन्न बनेगा। बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन न कराने के लिए कहते हैं। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएँगे।

कर्क राशि (अगर आपका नाम ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो अक्षर से शुरू होता है। )

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौजशौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्यजीवन में उत्कट प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा।

सिंह राशि (अगर आपका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे अक्षर से शुरू होता है। )

उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें।

कन्या राशि (अगर आपका नाम टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो अक्षर से शुरू होता है। )

चिंता, उद्वेगपूर्ण आज का दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहा करेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयाँ आएँगी आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

तुला राशि (अगर आपका नाम रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते अक्षर से शुरू होता है। )

आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन- जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पानी से संभालना पड़ेगा।

 वृश्चिक राशि (अगर आपका नाम तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू अक्षर से शुरू होता है। )

कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रियव्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा।

धनु राशि (अगर आपका नाम ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे अक्षर से शुरू होता है। )

द्विधायुक्त मनःस्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव करेंगे। निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही का सामना करना पड़ेगा। दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश व्यवहार आपको लाभदायक साबित होंगे।

मकर राशि (अगर आपका नाम भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी अक्षर से शुरू होता है। )

ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगेसम्बंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिलेंगे, शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्यजीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि (अगर आपका नाम गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा अक्षर से शुरू होता है। )

खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।

 मीन राशि (अगर आपका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची अक्षर से शुरू होता है। )

आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। माँगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ होगा।

Comments are closed.