बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

हिन्दी राशिफल : आज का आपका दिन (10.06.2017)

223

पटना Live डेस्क । सभी राशि के अपने-अपने स्वभाव और गुण-धर्म होते हैं। इसलिए प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली स्थितियाँ भिन्न-भिन्न होती हैं। यही कारण है कि हर राशि का राशिफल अलग-अलग होता है। आज का राशिफल आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है।

मेष राशि (अगर आपका नाम चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ अक्षर से शुरू होता है। )

आज के दिन आप थकान, आलस्य और व्यग्रता का अनुभव करेंगे। आपको आज स्फूर्ति नहीं लगेगी। बात-बात में आपको क्रोध आएगा। किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखिएगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है।

वृषभ  राशि (अगर आपका नाम इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो अक्षर से शुरू होता है। )

आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बडे़ एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि (अगर आपका नाम का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा अक्षर से शुरू होता है। )

मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिता पाएंगे। सामाजिक रुप से सम्मान औऱ प्रसिद्धि भी प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा। आज के दिन आप मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे।

कर्क राशि (अगर आपका नाम ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो अक्षर से शुरू होता है। )

आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करनेवाला होगा। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बितेगा। आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालो के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि (अगर आपका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे अक्षर से शुरू होता है। )

आज के दिन आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मकता पूरी तरह से खिलने से सृजनात्मक कार्य सुंदररुप से संपन्न होगा। संतानो की और से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रो के साथ भेट आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।

कन्या राशि (अगर आपका नाम टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो अक्षर से शुरू होता है। )

आज के दिन समय अनुकूल नहीं है। कई बातों को लेकर आप को चिंता रहेगी, जिससे आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यो के साथ अनबन रहेगी। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखिएगा। धन का खर्च होगा।

 तुला राशि (अगर आपका नाम रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते अक्षर से शुरू होता है। )

आज के दिन भाग्यवृद्धि होनेवाली है। भाई-बहनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। किसी धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। हितशत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। सम्मान प्राप्त होगा।

 वृश्चिक राशि (अगर आपका नाम तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू अक्षर से शुरू होता है। )

 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बना पाएंगे। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, जिसे दूर कीजिएगा। धार्मिक हेतु से खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल नही है।

धनु राशि (अगर आपका नाम ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे अक्षर से शुरू होता है। )

आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मीजीकी कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता आपको प्रसन्न रखेगी। किसी यात्रा स्थल पर प्रवास होने की संभावना है। स्वजनो के मिलने से मन आनंदित रहेगा। निकट के स्नेहीजनो के वहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। यश-कीर्तिमें वृद्धि होगी।

मकर राशि (अगर आपका नाम भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी अक्षर से शुरू होता है। )

आज मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होगा। स्वजन और मित्रों के साथ अनबन होगी। धनहानि और मानहानि का योग है। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में असफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखिएगा।

कुंभ राशि (अगर आपका नाम गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा अक्षर से शुरू होता है। )

इस समय मिलनेवाले लाभों से आपका आनंद दुगुना हो जाएगा। नए कार्य के आयोजन के लिए कार्य का प्रारंभ शुभ सिद्ध होगा। व्यापारियों को व्यापार में विशेष लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी। संतानो के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। आय बढेगी। प्रवास का आयोजन होगा।

 मीन राशि (अगर आपका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची अक्षर से शुरू होता है। )

आपका आज का दिन शुभ फलदायी है। नौकरी या व्यापार में आपको सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। इस बात से आपकी प्रसन्नता में भी वृद्धि होगी। व्यापार में उगाही के पैसे मिल सकते हैं। बडे़ एवं पिता की ओर से लाभ होगा। पारिवारिक आनंद से आप आनंदित रहेंगे।

Comments are closed.