बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में घुस रहे संदिग्ध युवक को जवानों ने मारी गोली,

213

पटना Live डेस्क। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में मंगलवार रात 11बजे दीवार फांदकर घुसने का प्रयास कर एक संदिग्ध युवक के पैर में जवानों ने गोली मार दी।घायल युवक को एयरबेस के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एयरफोर्स के अधिकारी और गाज़ियाबाद पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। इस बाबत एसएसपी हरिनारायण सिंह ने बताया कि रात 11 बजे के करीब एक युवक एयरबेस के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस रहा था। जहां जवानों को बिना अनुमति घुसने वालों को गोली मारने का आदेश होता है। जवानों के मना करने पर भी नहीं माना। इसके बाद जवानों ने उसके पैर में गोली मार दी। घायल होने पर उसे एयरबेस के अस्पताल में भर्ती कराया गया।।                                                                                         डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके एक साथी ने कहा कि अगर वह एयरबेस के बाहर डमी एरोप्लेन में बैठेगा,तो सऊदी अरब पहुँच जाएगा। वहां काम के अधिक रुपए मिलेंगे।

इसी वजह से वह अंदर घुस रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कानूनी करवाई की जाएगी। आरोपी मूलरूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। आनंद विहार में मजदूरी कर रहा था।

 

Comments are closed.