बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (विडियो) बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान छत पर खड़ी महिला की गोली लगने से मौत

415
  • हर्ष फायरिंग के दौरान लगी महिला को गोली
  • पलभर में खुशियां गम में हुई तब्दील
  • Asp ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन

पटना Live डेस्क। सूबे में खुशी को सेलिब्रेट करने के दौरान फायरिंग की बेहद घातक चाहत को कंट्रोल करने की तमाम कोशिशों के बावजूद भी अक्सर हर्ष फायरिंग का मामला सुर्खियों में रहता है लोग कानून को ताखे पर रख कर हर्ष फायरिंग करते है। जिसका फलाफ़ल अक्सर बेहद घातक और खुशियों को ग्रहण लगाने वाला साबित होता है। ऐसा ही एक मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटन देवी कॉलोनी में देखने को मिला। जहाँ बीती देर रात बारात के दौरान गोली चलने से एक महिला की मौत हो गयी। जिसकी वजह से खुशियों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया है।

वही गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतका की पहचान बड़ी पटन देवी कॉलोनी निवासी विजय कुमार की पत्नी किरण देवी के रूप में कीया है। बताया जाता है कि बड़ी पटन देवी कॉलोनी में बारात पहुँची थी। बारात को देखने के लिए किरण देवी अपनी छत पर खड़ी थी, इसी दौरान बारात में हुए फायरिंग से महिला को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।

एडिशनल एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बारात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी किए जाने की बात कही है। घटना के बाद से मृतका के परिवार में रो रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed.