बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

सुरभि के प्रेम कहानी का हुआ सुखद अंत, जेल से बाहर आते ही निखिल ने लिए सात फेरे जोड़ा सात जन्मों का रिश्ता

252

पटना Live डेस्क। पटना के बेहद चर्चित बिजनेसमैन निखिल प्रियदर्शी ने गुरुवार को कांग्रेस लीडर की बेटी सुरभि जयदेव से शादी कर ली। बता दें कि लगभग साढ़े पांच महीने बाद बेउर जेल से निखिल बुधवार को बेउर जेल से बाहर आया था।  सुरभि ने निखिल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था।

                           बिहार के पूर्व मंत्री की बेटी और चर्चित ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी ने कोर्ट में समझौता याचिका पत्र दाखिल किया था। समझौता पत्र में दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला लिया था। जिसमें कहा गया है कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।
युवती ने दायर किए गए पत्र में कहा है कि वो 19 साल की है और बालिग है। बता दें कि सुरभि जयदेवा ने निखिल प्रियदर्शी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने निखिल को हिरासत में ले लिया था। जेल में रहने के दौरान सुरभि ने कई बार निखिल से जेल में मुलाकात की थी।


मामला 22 दिसम्बर 2016 से चल रहा था। सुरभि के आरोपों के बाद निखिल पिता के साथ उत्तराखंड भाग गया था।यहां पुलिस ने 14 मार्च 2017 को निखिल को पिता केबीपी सिन्हा समेत अरेस्ट कर लिया। इसके बाद से ही निखिल बेउर जेल में बंद था।जबकि उसके पिता केबीपी सिन्हा को 12 जून को जमानत मिल गई थी।
सुरभि ने पहले निखिल प्रियदर्शी पर आरोप लगाया था कि वो उसके साथ मारपीट करता था।  सुरभि और निखिल की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। फिर दोनों में दोस्ती हुई और फिर वे मिलने लगे। बता दें कि निखिल प्रियदर्शी को उसके लैविश लाइफ और बैंक के कर्ज को लेकर बिहार का विजय माल्या कहा जाता है।

बैंकों के करोड़ो रूपये का है कर्ज़दार

निखिल ने बिजनेस के लिए बैंकों के साथ-साथ आम लोगों को भी करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। बैंक से नोटिस के बाद एक बार इस मामले में प्रियदर्शी को दानापुर पुलिस ने अरेस्ट भी किया था। कहा ये भी जाता है कि आम लोगों से पैसे लेने के बाद भी गाड़ी नहीं दिया था। स्टेट बैंक डाकबंगला चौराहा से 36 करोड़ का लोन बाकी है। प्रियदर्शी मोटर और प्रियदर्शी फोर्ड पर जबकि पोर्स,ऑडी, मर्सिडीज और फोर्ड फिगो का 2 करोड़ का लोन बाकी है।  निखिल को महंगी गाड़ियों का शौकिन माना जाता है। अक्सर वो कई बड़ी हस्तियों और भोजपुरी हीरोइन्स के साथ पार्टियों में नजर आता था।

महंगी गाड़ियों का शौकीन है निखिल

प्रियदर्शी मोटर और प्रियदर्शी फोर्ड पर जबकि पोर्स, ऑडी, मर्सिडीज और फोर्ड फिगो का 2 करोड़ का लोन बाकी है। निखिल को महंगी गाड़ियों का शौकिन माना जाता है। अक्सर वो कई बड़ी हस्तियों और भोजपुरी हीरोइन्स के साथ पार्टियों में नजर आता था। निखिल प्रियदर्शी के पिता कृष्ण बिहारी प्रसाद रिटायर आईएएस हैं और जीजा राजीव रंजन सीबीआई एसपी हैं।

Comments are closed.