बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – 1987 बैच के आईपीएस गुप्तेश्वर पांडेय बने बिहार पुलिस के 51वें डीजीपी

467

पटना Live डेस्क। बिहार पुलिस के 51वें प्रमुख के तौर पर आईपीएस गुप्तेश्वर पाण्डेय की नियुक्ति की अधिसूचना जारी हो गई है।1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पाण्डेय फिलहाल डीजी ट्रेनिंग के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा वह डीजी बिहार पुलिस अकादमी की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार ने आज नए डीजीपी के तौर पर उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी।

               बिहार के मौजूदा डीजीपी केएस द्विवेदी आज ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डीजीपी केएस द्विवेदी ने आज राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार से औपचारिक तौर पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्य सचिव ने उन्हें अपने चेंबर से बाहर आकर खुद विदाई दी।                    बिहार के नए डीजीपी के लिए जिन नामों की चर्चा थी उनमें आरके मिश्रा, सुनील कुमार और राकेश कुमार के नामों की भी चर्चा थी। लेकिन शराबबंदी को सफल बनाने की कमान संभाल रहे गुप्तेश्वर पाण्डेय पर सरकार ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें नया पुलिस कप्तान बनाया है।

Comments are closed.