बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive -(वीडियो) बिहार फिर हुआ शर्मसार! पंचायत का तुगलकी फरमान, लड़की को खंभे से बांधकर लात-घूसों से पीटा

286

शक़ील अहमद, संवाददाता, बेतिया                           पटना Live डेस्क। सूबे में सुशासन की सरकार है।कानून का राज है के दावों के बीच बिहार में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश में एक लड़की को खंभे से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बगहा पुलिस अधीक्षक अरविंद गुप्ता का कहना है कि वीडियो के आधार पर घटना के कुछ घंटों बाद आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दरसअल घटना नौरंगिया थाना क्षेत्र के कटैया गांव की है, जहां एक ही लड़के की दो प्रेमिकाओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक लड़की ने बदला लेने के लिए कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल कर दी।                                                           बगहा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना चंपारण जिले के कथैय्या गांव की है। घटना उस समय घटित हुई जब पीड़िता अपनी दोस्त के घर उससे मिलने के लिए गई थी। पीड़िता द्वारा नौरांगिया पुलिस स्टेशन में लिखित में शिकायत देने के बाद चार आरोपियों को पकड़ा गया है। जिनकी पहचान 25 साल के सुरसेन कुमार, 27 साल के हंसराज कुमार, 22 साल के कंवल कुमार और 23 साल के मेघनाथ बारघरिया के तौर पर हुई है। गुप्ता ने बताया कि घटना गुरुवार की है लेकिन लड़की को पिलर से बांधकर उसकी पिटाई करने वाली तस्वीरें और वीडियो शुक्रवार को सामने आईं। जिसके तुरंत बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सभी चारों आरोपियों की पहचान करके उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र थारू जनजाति बहुल है। यह लोग किसी मसले को लेकर पुलिस के पास नहीं आते हैं।                            तस्वीरें वायरल करने के बाद थारू आदिवासी समुदाय के लोगों ने कानून को अपने हाथों में लिया। बीते तीन मई को पंचायत बुलाकर लड़की के खिलाफ तुगलकी फरमान जारी किया गया। पंचायत के फरमान के बाद लड़की को खंभे से बांधकर लात-घूसों से जमकर पिटाई की गई। इतना ही नहीं लड़की के जेवर तक लूट लिए गए।साथ ही पुलिस में इसकी शिकायत करने पर उसे जान से मार देने की धमकी भी दी गई।वही सदर प्रखंड बाल विकास अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि पीड़िता गुरुवार को अपनी सहेली के घर उससे मिलने के लिए पहुंची थी। जहां उसपर आरोप लगाया गया कि उसने अपनी सहेली की न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसके बाद से विवाद बढ़ गया और सहेली के परिवारवालों ने उसे उसकी सहेली से मिलने नहीं दिया। इसके बाद उसे खंभे से बांधकर पीटा गया।

Comments are closed.