बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बडी खबर – नवादा में फिर लगा गिरिराज सिंह के लापता होने का पोस्टर,ढूढने वाले को 11 हजार इनाम की घोषणा

268

पटना Live डेस्क। बिहार की सियासत में अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों बटोरने वाले भाजपा के फायरब्रांड नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लापता है। ये हम नही कह रहे बल्कि उनके संसदीय क्षेत्र में लगे पोस्टर कह रहे है। यही नही चिपकाए गए पोस्टर में बाकायदा उनको ढूढ़ने और खोजने वाले को 11 हजार रुपए बतौर ईनाम देने की घोषणा की गई है।
गिरिराज सिंह ने शायद ही कभी सोचा होगा कि उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों ने उन्हें खोजने के खातिर पोस्टर चिपकाएंगे और इनाम की घोषणा कर देंगे। वही संसदीय क्षेत्र के स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिरिराज सिंह अपने क्षेत्र के भ्रमण में नहीं रहते हैं। वह अपने क्षेत्र में नजर नहीं आते हैं। इसलिए उनके संसदीय क्षेत्र में बार-बार इस तरह के पोस्टर लगाये जाते हैं। ये पोस्टर सामने आने के बाद कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीण उसे देखकर और पढ़कर सांसद के लापता होने की खिल्ली उड़ा रहे हैं।
सांसद के लापता होने संबंधी ये पोस्टर नवादा के रजौली के इलाके में चिपकाये गये हैं। पोस्टर के साथ यह भी लिखा हुआ है कि नवादा के सांसद गिरिराज सिंह कई सालों से लापता हैं और रजौली के लोगों को नजर नहीं आ रहे। पोस्टर में गिरिराज सिंह के बारे में सूचना देने पर ग्यारह हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की गयी है। गिरिराज सिंह के समर्थकों ने इस प्रकरण को विरोधियों की साजिश बताया है। साथ ही इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा बताया है। समर्थकों की मानें तो गिरिराज सिंह क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। हालांकि,स्थानीय मीडिया में यह खबर चल रही है और अभी तक सांसद की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
नवादा में ऐसे पोस्टर पहले भी चिपकाए गए है। एक बार फिर लापता होने का पोस्टर लगने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। वहीं पोस्टर के बाद एक बार फिर गिरिराज सिंह अपने ही संसदीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि समर्थकों का साफ मानना है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है,जो सांसद से अपनी खुन्नस निकालना चाहते हैं। समर्थकों के मुताबिक गिरिराज सिंह लगातार अपने क्षेत्र के दौरे करते रहते है। साथ ही जनसमस्यायों का त्वरित समाधान भी करते है।

 

Comments are closed.