बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking -(वीडियो) गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज- जो 30 हजार का पिज्जा खाता हो उसे गरीबी क्या दिखाई देगी?

405

विजय राज़, संवाददाता, सीवान

पटना Live डेस्क। सिवान में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का सोमवार की सुबह पहुचे, जह भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर स्वागत किया। स्वागत के बाद गिरिराज सिंह जिला भाजपा कार्यालय पर पहुचे जंहा मीडिया से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के कार्यो को सहरानीय बताते हुए जमकर तारीफ करते हुए दावा किया कि देश विकास के पथ सरपट दौड़ रहा है।
वही दूसरी तरफ मोदी सरकार पर विपक्ष द्वारा विशेष कर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार विकास नही होने, महंगाई बढ़ने और तमाम जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर हमला किया जा रहा है से जुड़े एक सवाल पर के गिरिराज सिंह ने सीधे सीधे राहुल गांधी पर करारा तंज कसते हुए कहा कि – कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर ही तंज कसते हुए कहा कि- जो व्यक्ति  30 हजार का पिज्जा खाता हो उसे गरीबी क्या दिखाई देगी? उस व्यक्ति से गरीबी कभी हट सकती है क्या? जो व्यक्ति गरीबी समझने खातिर एक गरीब कलावती के घर गया, फिर भी कलावती की गरीबी वो आज तक दूर नही कर पाया।सुने वो लहजा और कैसे तंज कसा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ….

Comments are closed.