बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आतंकी हमला

275

पटना Live डेस्क। एक बार फिर फ्रांस को आतंकी हमले का दंश झेलना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार फ्रांस की राजधानी पेरिस के कैंप्स एलिसी इलाके में गोलाबारी की गई है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है, वहीं 2 अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।घटना में शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावर को मार गिराया गया है।
अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हमलावर कौन था? स्थानीय लोगों का मानना है कि गोलीबारी करने वाला शख्स कोई आम इंसान भी हो सकता है। पेरिस पुलिस ने लोगों को अगाह किया है कि वो कैंप्स एलिसी से दूर रहे हैं।


हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुवा ओलांद ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उस पुलिसकर्मी के परिवार के साथ है, जिसकी इस घटना में मौत हुई है। वही न्यूज एजेंसी अमाक के अनुसार इस्लामिक स्टेट के समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।
सनद रहे कि 3 दिन बाद फ्रांस में आम चुनाव संपन्न कराए जाने हैं, जिसके चलते पेरिस पहले ही हाई अलर्ट पर है।समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला किया। हमले के बाद एक शख्स गाड़ी के बाहर निकला और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस गोलीबारी को आतंकी हमला बताया है।

Comments are closed.