बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News- पटना में पूर्व कानून मंत्री के घर चोरों ने किया हाथ साफ, चुरा ले गए लाखो के जेवरात, कैश और कीमती सामान

289

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में पुलिस को तमाम सुरक्षा के दावों के उलट शहर में न तो अपराध थम रहा है न चोरी पर ही लगाम लग रहा है। चोरों ने तो लगभग कोहराम मचा रखा है। क्या आम क्या खास सबके घरों में झाड़ू फेर रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व कानून मंत्री स्व. शकील अहमद खां के घर चोरों ने बुधवार की देर रात धावा बोल दिया। घर के हर कमरे को छान मारते हुए नकद,गहने सहित कीमती सामान ले उड़े। उनका घर गर्दनीबाग थाने के अनिसाबाद स्थित अली नगर में है। घर में कोई नहीं था।

घटना के बाबत पूर्व मंत्री के भतीजे इरफान खान ने बताया कि स्व. शकील अहमद की बेटी फौजिया हाईकोर्ट में वकील हैं। 15 दिनों पहले वह अपनी मां के साथ दिल्ली गयी हैं। घर में किरायेदार रहते हैं। ईद के मौके पर वह भी घर चले गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर पर धावा बोल दिया।

चोरों ने पुरसुकून तरीके से घर का चप्पा चप्पा खंगाल डाला और तमाम अलमारियों के लॉक तोड़ कर तमाम कीमती सामान भी बटोर लिया। इस चोरी की घटना में चोरों ने लाखों के जेवरात, कैश और घर मे रखे तमाम कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है।

 

Comments are closed.