बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना का निधन

364

 

पटना Live डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे भाजपा के नामवर नेताओं में शुमार मदन लाल खुराना का 82 साल की उम्र में शनिवार की रात निधन हो गया। मदन लाल खुराना कई दिनों से बीमार चल रहे थे।  खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे। उन्हें 2004 में राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया था। मदन लाल खुराना आरएसएस के सदस्य थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने की सियासी सफर की शुरुुुआत की थी।

मदन लाल खुराना का जन्म 15 अक्तूबर 1936 में ब्रिटिश इंडिया के पंजाब प्रांत के लयालपुर में हुआ था, अब यह क्षेत्र पाकिस्तान में फैसलाबाद के नाम से जाना जाता है। मदन लाल खुराना जब 12 साल के थे उसी वक्त उनका परिवार बंटवारे के बाद दिल्ली आ गया था। उस समय वह परिवार के साथ दिल्ली के किर्ती नगर की रिफ्यूजी कॉलोनी में रहते थे। मदन लाल खुराना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी।

Comments are closed.