बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking News : पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन

319

एनडीए की वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फर्नांडिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जॉर्ज फर्नांडिस ने राजधानी दिल्ली में अंतिम सांस ली।

वाजपेयी के दौर में फर्नांडिस देश के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। बिहार की राजनीति में भी फर्नांडिस का कद काफी बड़ा था। नीतीश के साथ मिल कर जॉर्ज ने समता पार्टी बनायी थी। बिहार के नालन्दा और मुजफ्फरपुर से फर्नांडिस MP रह चुके हैं। फर्नांडिस के रक्षा मंत्री रहते हुए पोखरन परमाणु परीक्षण हुआ था।

फर्नांडिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे, वो अल्जाइमर नाम की बीमारी से परेशान थे और उन्हें स्वाइन फ्लू भी था। आखिरी बार वो अगस्त 2009 से जुलाई 2010 के बीच तक राज्यसभा सांसद रहे थे।

उनके निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

SOURCE : Infolism

Comments are closed.