बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive- (वीडियो)शुकराना समारोह खातिर गुरु प्रसाद “महा लंगर “

356

बृज भूषण कुमार , ब्यूरो प्रमुख,पटनासिटी

पटना Live डेस्क। पटना में आगामी 25 दिसंबर को मनाये जाने वाले 351 वे प्रकाश उत्सव पर्व की तैयारी जोरो पर है। इसको लेकर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पटना साहिब पहुँचने लगा है। वही बाहर से आने वाले लाखो श्रद्धालुओ के खाने का प्रबंध गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर कंगन घाट टेन्ट सिटी में महालंगर की व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालुओ के लंगर में खाना बनाने के लिए नई तकनीक से युक्त स्टीम मशीन का उपयोग किया गया है। सिख श्रद्धालु की माने तो स्टीम मशीन में खाना बनाने में कम समय लगता है।वही महालंगर प्रसाद बनाने के लिए सैकड़ो की संख्या में कारीगर और सिख श्रद्धालु अपने काम में लग गये है। महिला श्रद्धालु आटा गुथने और रोटी तैयार करने में जुटी है।वही कुछ श्रद्धालु लंगर घर में प्रसाद परोसने में सेवादार के रूप में काम कर रहे है। सिख श्रद्धालु बिहार के मुखिया नितीश कुमार को गुरु पर्व की बधाई दी है उनके सहयोग की सराहना की है।
सिख श्रद्धालुओ की माने तो सेवा को धर्म मान कर लंगर में अपना मुफ्त सेवा दे रहे है।गुरु घर में सभी एक सामान है। यहां गरीब से लेकर लखपति तक एक ही कतार में बैठ कर लंगर चखते है।साथ ही सेवा भावना से श्रद्धालु लंगर घर में आकर खाना बनाने से लेकर खाना खिलानें और जूठ वर्तन धोने तक का काम सेवा की भावना से कर रहे है। वही टेन्ट सिटी में पहुँचाने वाले श्रद्धालुओ की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।टेन्ट सिटी को सुरक्षा घेरे में लेकर असामाजिक तत्वों पर नजर रख रहे है। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर परने पर उसकी जाँच पड़ताल कर रहे है। टेन्ट सिटी के आस-पास फायर विग्रेड  के जवानो की भी तैनात कि गई है। जो आगजनी जैसी घटनाओ से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।

Comments are closed.