बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking(Live वीडियो)गज़ब! सुशासन में मछलियां भी नही रही सुरक्षित,पोखर से लूट में भिड़े दो गुट 

पोखर से मछली लूट,विवाद ले सकता था खूनी रूप समय रहते पुलिस ने हस्तक्षेप कराया मामला शांत

735

पटना Live डेस्क। बिहार में सुशासन के दावे के शोर चहुओर है। लेकिन हकीकत से हर आमो खास वाकिफ है। अपराध का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के आनंदपुर गंगोलीया गांव में एक निधि पोखर से मछली मारने के क्रम में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पोखर में मछलियों की लूट होने लगी। माहौल ऐसा मानो लग रहा था जो जितना लूट सकेगा उतनी मछली लूटने लगा। फिर इस लूट की छूट ने  विवाद को इतना बढ़ा दिया कि दोनो पक्ष के लोग एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी ने स्थानिए थाना पुलिस को खबर दे दी। मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराया और सुरक्षा के लिहाज से इलाके में पुलिसिया मौजूदगी  बढ़ा दी गई है।

                       आपको बता दें कि हाल ही में जिस तरीके से मधुबनी जिले में पोखर के विवाद में घटना हुई है उसके बाद से पुलिस लगातार एक्टिवेट हो गई है जिस कारण एक बड़ी घटना होने से बच गई। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मछली मारने के विवाद में कुछ मछलियां लूट ली गई थी, ऐसा आरोप लगाया गया था, एक पक्ष के द्वारा लेकिन पुलिस समय पहुंचकर मामला को शांत कराया है और इलाके में शांति कायम करने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है ।

Comments are closed.