बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बाजार, व्यवसायी को मारी गोली

359

पटना Live डेस्क। रविवार की अलसायी सी सुबह और अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से जहानाबाद के  नगर थाना क्षेत्र के हाट पर मोहल्ले के लोग सहम से गये। दुकान खोलने के दौरान ही दोनों व्यवसायियों में अनबन हुई और एक ने दूसरे को गोली मार दी।घायल व्यवसायी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। गोलीबारी की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस मामले की छीनबीन में जुट गई है।घायल के परिजन ने बताया की सोनू कुरैशी नाम के युवक ने आपसी मतभेद को लेकर चार राउंड फायरिंग की जिसमें उसके भाई को एक गोली लगी है।                                                                          दोनों व्यवसायी मीट का कारोबार करते हैं और दोनों की दुकान आसपास में ही है। हाट पर मोहल्ले में गोलीबारी की इस घटना से अफरा तफरी मच गई।इसका फायदा उठा कर हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया।

Comments are closed.