बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

हिंदी फीचर फिल्म यंग इंडिया का फर्स्ट लुक आउट

281

मिनी मायानगरी बन चुकी झारखंड की राजधानी रांची में हिंदी फीचर फिल्म यंग इंडिया का फर्स्ट लुक जारी किया गया। फ़िल्म के फर्स्ट लुक का लोकार्पण झारखण्ड कला एवं संस्कृति मंत्री अमर बाउरी, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी,समाजसेवी मधुकर सिंह ने किया। यंग इंडिया एक महिला प्रधान फिल्म होगी जिसमे मुख्य भूमिका में अभिनेत्री शीतल शाश्वत अभिनय करती नज़र आएँगी। फिल्म का निर्देशन सौरभ भारद्वाज कर रहें हैं।

फिल्म की कहानी के बारे में निर्देशक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि यह फ़िल्म महिला प्रधान है। किस तरह एक लड़की पत्रकारिता में रहकर देश के सभी बुरे हालातो को सुधारकर एक नया इतिहास बनाती है। इसी संघर्ष को यंग इंडिया में दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म में कई बॉलीवुड के कलाकार काम कर रहें हैं।इस फिल्म का निर्माण भारद्वाज फिल्म्स प्रोडक्शन इंडिया के बैनर तले किया जा रहा है। जिसके निर्माता पी के प्रधान है।

आपको बता दें कि फ़िल्म का सेकंड लुक अगले सप्ताह पटना में जारी किया जाएगा। यंग इंडिया की रिलीजिंग अप्रैल 2019 में तय की गयी है।

Comments are closed.