बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार में फिर सता रहा कोरोना का डर,मधुबनी स्टेशन पर 30 यात्री पाए गए पॉजिटिव

466

पटना Live डेस्क। बिहार में कोरोना फिर से आ रहा है क्या! एक बार फिर यह सवाल लोगों के जेहन में कौंधने लगे हैं। दरअसल, 30 लोग एक साथ बिहार के मधुबनी जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जाता है कि वे सब दिल्ली से ट्रेन से आए थे और उनकी जांच स्टेशन पर की गई। इसमें वे पॉजिटिव निकले।

मिल रही जानकारी के अनुसार, दूसरे राज्यों में कोरोना मरीजों में इजाफा हुआ है। खासकर केरल, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कोरोना मरीजों की रफ्तार बढ़ी है। बताया जाता है कि दिल्ली से कल स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आयी तो उससे उतरने वाले यात्रियों की स्टेशन पर जांच की गई। इसमें 30 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

स्वास्थ्य मैनेजर प्रभात रंजन मिश्रा के अनुसार, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से उतरे 152 यात्रियों की कोरोना जांच की गई है। इसमें 30 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य मैनेजर के अनुसार, यह संख्या आज बढ़ भी सकती है, क्योंकि बाकी यात्रियों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। देर रात मुंबई से पवन एक्सप्रेस भी आती है। इसमें भी कोरोना पॉजिटिव मिलने की आशंका बनी रहती है।

Comments are closed.