बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News(Exclusive) Sushant Singh Rajput केमौत मामले में पटना पुलिस की 4 सदस्यों वाली टीम पहुची मुम्बई, कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से करेगी पूछताछ

सुशांत के पिता ने राजीवनगर थाने में कथित गर्ल फ्रेंड के खिलाफ दर्ज कराया मामला, रिया पर प्यार में सुशान्त को फंसाकर उनके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

991

पटना Live डेस्क। फ़िल्म अभिनेता अपने जिगर के टुकड़े के असमय निधन से गमगीन सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने आखिरका राजीवनगर थाने में  अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफएफआईआर दर्ज करवाया। रिया पर प्यार में सुशान्त को फंसाकर उनके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। राजीव नगर थाना काण्ड संख्या 241/20 दर्ज करने के बाद 4  पुलिसकर्मी मुम्बई पहुच गए है।

अभिनेता सुशात सिंह राजपूत मामले सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के सिंह के बयान पर पटना के राजीव नगर थाना में आपराधिक मामला दर्ज कराया गया हैं।आईपीसी की धारा 341, 342, 380,406, 420,306 के तहत केस दर्ज हुआ है। मामले में सुशांत के पिता के.के सिंह ने अपने 5 पन्नो के आवेदन में लिखा है कि मुंबई पुलिस द्वारा जो अनुसंधान किया जा रहा है उस पर उन्हें भरोसा नही हैं वो अकेले है इस लिए पटना पुलिस से इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। अपने आवेदन में सुशांत सिंह राजपूत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालो पर गंभीर आरोप लगाया है।रिया ने सुशांत को धोखा दिया ,उसके पैसे हड़प लिए यही नही परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया।

पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के आदेश पर राजीव नगर के थाना प्रभारी को इस केस का आईओ बनाया गया है । मामले की जांच के लिए चार सदस्यों की टीम को मुम्बई भेजा गया है। यह टीम मुम्बई पुलिस से मिलकर उनसे केस डायरी के अलावा अन्य जरूरी कागजात हासिल करेगी। टीम में दो इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर शामिल है। बता दें कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह ने मुंबई के फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी।

मुम्बई पुलिस की जांच पर नही है भरोसा

अपने जवान बेटे की मौत से मर्माहत पिता ने पुलिस के सामने तमाम बातों का उल्लेख करते नए बताया कि मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं हो रहा है। उनका कहना रहा कि मैं एक रिटायर्ड व्यक्ति है। उम्र अधिक होने की वजह से अब भागदौड़ नहीं कर सकता हुन। पिता के दिए गए लिखित आवेदन के बाद ही राजीव नगर थाना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306, 506 और 120बी के तहत एफआईआर नम्बर 241/20 दर्ज की गई।

पटना पुलिस ने सुशांत की गर्ल फ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती व उसके फैमली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद।

पिता ने लगाए रिया पर बेहद गम्भीर आरोप

पुलिस के अनुसार रिया चक्रवर्ती के ऊपर सुशांत के पिता ने बेहद गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि रिया ने सुशांत को अपने परिवार से अलग कर रखा था। सुशांत उसने पूरी तरह से अपने कब्जे में कर रखा था। उसके बैंक अकाउंट को भी वही मैनेज करती थी। पिता के बेहद गंभीर आरोप है कि सुशांत के करोड़ो रुपए भी रिया ने गबन कर रखा है। वो उसे पूरे दबाव में रखती थी।

मुंबई पहुची 4 सदस्यी पटना पुलिस टीम 

रविवार को ही पटना पुलिस ने एफआईआर को दर्ज किया है। राजीव नगर के थानेदार निशांत सिंह को दर्ज मामले का आईयो (इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर) बनाया गया है।वही एसएसपी पटना के निर्देश पर पटना पुलिस की तरफ से एक टीम बनाई गई। उक्त टीम में राजीव नगर थानेदार समेत डीआईओ के तेजतर्रार  इंस्पेक्टर मो. कैसर आलम, मनोरंजन भारती और एक अन्य इंस्पेक्टर शामिल कर मुम्बई रवाना कर दिया गया।

 

Comments are closed.