बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Fact Finding-Vikas Dubey arrested-250 रुपये की रसीद कटवाई,फिर मंदिर परिसर में फ़ोटो खिंचवाई ताकि, जानिए

यूपी के कानपुर में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी की हत्या आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर से गिरफ्तार किया गया है।वारदात के आठ दिनों बाद हुई गिरफ्तारी कैसे हुई? किसने सुनिश्चित की सेफ्टी ,इसका पूरा सच जान कर खुद समझिए

1,179

पटना Live डेस्क। यूपी समेत पूरे देश को सन्न कर देने वाले वाकये यानी डीएसपी सहित 8पुलिसकर्मी की नृशस हत्याकाण्ड का जिम्मेदार मास्टरमाइंड विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर से गिरफ्तार किया गया है।वारदात के आठ दिनों बाद हुई गिरफ्तारी कैसे हुई इसका पूरा वाक्या जानकर आप समझ जाएंगे कि गिरफ्तार विकास दूबे एक बेहद शातिर खाकी और खादी के अंतःपुर तक न केवल रसूख रखता है बल्कि एक आदतन अपराधी है। अगर कानपुर के इसके जानने वालों की बात करे तो यह आदतन न केवल अपराधी है बल्कि जिद्दी ऐसा की सनकियों वाली हरकत करने लगता है।अपनी सनक की वजह से दरिंदा बन चुका विकास दुबे पावर,पैसा और पॉलिटिक्स के हर हथकंडे का बेहद शातिराना ढंग से इस्तेमाल में भी माहिर है।

कब कैसे कहाँ और क्यो ?

कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसवालों की शूटआउट में हत्या के बाद फरार हुआ विकास दुबे खुद के इनकाउंटर में मार दिए जाने से डरा सहमा जान बचाने को भागा भागा फिर रहा था। इधर, उज्जैन में महाकाल मंदिर जहां लाखोंलाख लोग अकाल मौत पर विजय पाने की आस्था के साथ जाते हैं।शायद अपराधी विकास दुबे भी यहां इसी मान्यता के साथ पहुंचा था।उज्जयि‍नी भगवान् श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली भी रही। वहीं ज्योतिर्लिंग महाकाल इस नगर की गरिमा बढ़ाते हैं। इसके आकाश में तारक लिंग है,पाताल में हाटकेश्वर लिंग है और पृथ्वी पर महाकालेश्वर ही मान्य शिवलिंग है।
गुरुवार सुबह वह उज्जैन पहुंचा और सरेंडर के इरादे से ही वह महाकाल मंदिर में गया।उज्जैन पुलिस के सूत्रों ने बताया कि विकास दुबे यूपी पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए उज्जैन आया था।     करीब 9 बजे विकास शंख द्वार वाले वीआईपी दर्शन के टिकट काउंटर पर गया, 250 रु. की टिकट कटवाई।इसके बाद विकास एक दुकान पर गया और कहा कि बैग रखना चाहता हूं, इसके बाद मंदिर परिसर में दाखिल हो गया।

250 रुपए की VIP पर्ची ही क्यो ?

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे के टीशर्ट पहने और मास्क लगाए एक आदमी शंख द्वार वाले वीआईपी दर्शन के टिकट काउंटर पर गया। वहां उसने VIP (वीआईपी) दर्शन के लिए 250 रुपए की पर्ची कटवाई। उसे पता था कि उसकी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं और मंदिर में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के अलावा उज्जैन पुलिस भी तैनात है। इसके बावजूद पर्ची पर उसने अपना सहितनाम विकास दुबे ही लिखवाया और मोबाइल नंबर भी दिया।

इसके बाद वह प्रसाद की एक दुकान पर पहुंचा और कहा कि वह अपना बैग रखना चाहता है। बैग रखने के बाद वह मंदिर के नई टनल वाले एक नंबर गेट से पर्ची दिखाकर दाखिल हुआ।अंदर जाने के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे।तब तक विकास महाकाल के दर्शन कर चुका था। पुलिस उसकी लोकेशन देखकर मंदिर के अंदर दाखिल हुई और उसे हिरासत में ले लिया।

2 घंटे पूछताछ के बाद पुलिस को हुआ यकीन

जब पुलिस उसे बाहर लेकर आ रही थी तो उसने चिल्लाकर बोला- मैं ही विकास दुबे हूँ कानपुर वाला।  इसके बाद पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस पूरी तरह से यह कन्फर्म कर लेना चाहती थी कि इतनी आसानी से गिरफ्त में आया आदमी विकास दुबे ही है। जब पुलिस को यकीन हो गया तो सुबह 10 बजे के करीब खबरें आईं कि विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट किया।

मामले मेंमध्य प्रदेश के बगृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 5 लाख के इनामी गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी हो गई है। अभी वह पुलिस की कस्टडी में है। अभी गिरफ्तारी कैसे हुई, इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है। वह क्रूरता की हदें शुरू से यह पार कर रहा था। इंटेलीजेंस की बात है- ज्यादा कुछ भी कहना सही नहीं है। वारदात होने के बारे से ही हमने पूरी मप्र पुलिस को अलर्ट पर रखा था।

गुरुवार को विकास के दो गुर्गे भी मारे गए

इससे पहले गुरुवार को विकास के दो करीबी प्रभात मिश्रा और बऊआ उर्फ प्रवीण मारा गया। प्रभात को पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी। रास्ते में प्रभात ने भागने की कोशिश की, उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रभात मारा गया। दूसरी ओर विकास गैंग के ही बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण को पुलिस ने इटावा में मार गिराया। दोनों बदमाश 2 जुलाई को बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल थे।

7 दिन में विकास दुबे गैंग के 5 को ठोका

पुलिस ने बुधवार को ही विकास के करीबी अमर दुबे का भी एनकाउंटर कर दिया था। अमर हमीरपुर में छिपा था। अब तक 7 दिन में विकास दुबे गैंग के 5बदमाशों को यूपी पुलिस ने ठोक दिया है। विकास की तलाश में यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान पुलिस अलर्ट है। विकास मंगलवार को फरीदाबाद के एक होटल में देखा गया था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।

Comments are closed.