बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Fact Finding(वीडियो)हर बार शनिवार-हर बार वही थानाक्षेत्र,हर बार वही तरीका फिर पहले 2 करोड़ फिर 22 करोड़ और अब 1 करोड़ समझे कुछ ? 

02 फरवरी 2019 को हाजीपुर के इतिहास में तब तक की यह सबसे बड़ी डकैती हुई, लेकिन महज 9 महीनों में ही 23 नवंबर 2019 को 12 बजे दिन में बिहार ही नही देश की सबसे बड़ी गोल्ड लूट में 55 किलो सोना लूट लिया गया।वैशाली पुलिस की लापरवाही की दास्तान यहीं खत्म नहीं हुई।और अब फिर एक बार हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में उसी इलाक़े में उसी तरीक़े से ज्वैलर्स में हुई लूट, यह महज इत्तेफाक तो नही?

589

पटना Live डेस्क। बिहार में सुशासन है। यानी कानून का राज़ है। लेकिन क्या सच में? सवाल बड़ा है और लागातर पूछा जा रहा है वही हालात बद से बदतरीन होते जा रहा है। वही सूबे में बेलगाम और बेख़ौफ़ अपराधियों ने कोहराम मचा रखा है। हालत का तफ़सरा करे तो साफ़ है की बिहार पुलिस महज वायदों और सिर्फ वायदों के जरिए सुरक्षा व शान्ति का राग मल्हार गा रही है। हालात ये है कि सूबे के सुशासन पुलिस व प्रशासन के नाक के नीचे यानी राजधानी पटना से सटे ऐतिहासिक जिले वैशाली का जिला मुख्यालय हाजीपुर लुटेरों ख़ातिर बेहद मुफ़ीद और सबसे ईजी टारगेट के मानिंद हो गया है। ये महज एक वाक्य भर नही बल्कि वो सच्चाई है जिसको लिखने का न केवल पुख्ता वज़ह बल्कि सटीक कारण मौजूद है। देश की सबसे बड़ी गोल्ड लूट हो या सूबे की सबसे बड़ी बैंक रॉबरी दोनों ही विगत महीनों में हाजीपुर के ही नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंज़ाम दिए गए है। फिर भी वैशाली पुलिस शहर व जिले के सुरक्षा ख़ातिर पूर्णतया मुस्तैद रहने के दावे करती नही अघाती है। हालात दिन ब दिन बद से बदतर होते जा रहे है। लूट के नित नए रिकॉर्ड बन रहे है। हर बार पुलिस की बड़ी लापरवाही का खुलासा होता है। चन्द दिनों तक तमाम दावे और धर पकड़ अभियान चलते है फिर पुनः मुषको भवः यानी वक्त के साथ पुलिस उनकी खोज खबर लेना ही भूल जाती है। यानी वैशाली पुलिस की लापरवाही की दास्तान यहीं खत्म नहीं होती है।

23 अक्टूबर 2021- शनिवार- आदित्य ज्वेलर्स

एक बार फिर राजधानी से महज कुछ किलोमीटर दूर हाजीपुर में एक बार फिर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। हाजीपुर के अनवरपुर चौक पर ज्वेलरी दुकान पर हुई लूट के बाद वैशाली पुलिस महकमे से लेकर पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया। एक करोड़ के गहनों के साथ 9 लाख कैश की लूट की सूचना पर सदर एसडीपीओ राघव दयाल और नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर जांच में जुट गयी है। फिर एक बार SIT का गठन किया गया है।

23 नवंबर 19-शनिवार-55 किलो सोना साफ

बिहार के वैशाली जिले में लुटेरों ने बड़ी लूट को अंजाम देते हुए दिन दहाड़े करीब 55 किलो सोना लूट लिया। बाइक सवार सात लुटेरों ने 22 करोड़ रुपये मूल्य का सोना लूटा। घटना, वैशाली जिले के हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित जगदंबा इनक्लेव की पहली मंजिल की है,यहां मुथूट फाइनेंस की शाखा पर नकाबपोश सात बदमाशों ने धावा बोला और 55 किलो सोना लूट लिया।यह घटना दोपहर 12 बजे की है।

आश्चर्य की बात यह है कि जिस जगदंबा इनक्लेव में मुथूट कंपनी की शाखा है, वो थाने के पास में ही है।जानकारी के मुताबिक लुटेरों में हथियारों के दम पर इस काम को अंजाम दिया।करोड़ों रुपये का सोना लूटने की इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

02 फरवरी 2019 – शनिवार-सुरभि ज्वेलर्स

हाजीपुर में सिनेमा रोड स्‍थित अनवरपुर चौक पर सुरभि ज्वेलर्स में हथियारबद बदमाशों ने 2 करोड़ की गोल्ड ज्वेलरी और नकदी लूट ली। 02 फरवरी 2019 शनिवार की देर शाम आधा दर्जन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। स्‍कार्पियो से आए सभी बदमाश आधुनिक हथियारों से लैस थे। बदमाशों ने दुकान को घेर कर वारदात को अंजाम दिया गया। उस वक्त हाजीपुर के इतिहास में की सबसे बड़ी डकैती मानी जा रही थी।

दिन-शनिवार स्थान-हाजीपुर थाना- नगर 

            आप अगर देखें, तो ये तीन घटनाएँ भले ही अलग-अलग समय पर अलग-अलग जगह पर अंज़ाम पाई दिखें, लेकिन ये मूलतः हैं एक ही जैसी और तीनों में एक ही मकसद है Gold लूट यानी सोने ख़ातिर डकैती।

Comments are closed.