बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Exclusive(Video)लड़की गिड़गिड़ा रही थी, लड़के पर थप्पडों की बरसात हो रही थी हद तो ये लड़की से छेड़खानी की जा रही थी…वीडियों देखे

315

पटना Live डेस्क। सूबे के मुखिया ने कभी कहा था  इश्क पर पहरेदारी नही होनी चाहिए है। लेकिन की ये बातें राजधानी पटना से महज 90 किलोमीटर दूर ही दम तोड़ देती है। जी हां ये हम नही कख रहे है बल्कि ये वीडियों चीख चीख कर इस बात की गवाही दे रहा है।मुजफ़्फ़रपुर शहर में एक स्कूल की लड़की से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शहर से सटे सीतामढ़ी एरिया के बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित रेल पुल पर कुछ मनचले पहले लड़की के दोस्त की पिटाई करते हैं और फिर लड़की के साथ छेड़खानी करते दिख रहे हैं। छेड़खानी का ये वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो गया है।

युवा वर्ग जो एकांत की तलाश में अक्सर  इस इलाके में पहुचता है आए दिन इस तरह की घटना होते रहती है।स्कूल और कॉलेज के लड़के और लड़कियां शहर से सटे फोरलेन के किनारे इन इलाकों में घूमने के लिए अक्सर पहुंचते हैं। असामाजिक तत्व इनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए न सिर्फ इनकी पिटाई करते हैं बल्कि छेड़खानी जैसी घटना को अंजाम देते हैं। कुछ मनचले वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गलत हरकत भी करते हैं। साथ ही कपल से मोबाइल समेत पैसे रुपये भी छीन लेता है। ये तो महज एक बानगी भर है कि कपल्स ने बताया कि अमूमन अक्सर इन इलाकों में ऐसी हरकतें होती रहती है।

Note – इस वायरल वीडियों की पटना Live टीम मुज़फ़्फ़रपुर के ही होने की पुष्टि नही करता है।

Comments are closed.