बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पटना में पुलिस वाले ही करवा रहे है अवैध निर्माण, बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समेत 10 गिरफ्तार 

364

पटना Live डेस्क। पटना एसएसपी मनु महाराज के आदेश पर डीएसपी लॉ एंड आॅर्डर डा. मो. शिब्ली नोमानी और राजीव नगर थाने की पुलिस टीम ने राजीव नगर थाने से कुछ दूरी पर बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह का एक होटल है। शुक्रवार को होटल में एक और मंजिल का निर्माण करवा रहे थे।इस दौरान बिहार राज्य हाउसिंग बोर्ड और स्थानीय पुलिस ने निर्माण रोक लगाते हुए जितेंद्र सहित निर्माण कार्य में लगे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी मनु महाराज ने जितेंद्र व अन्य की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।                                                                                        विदित हो कि लगभग दो माह पहले राजीव नगर और दीघा थाना क्षेत्रों की सीमा पर पॉलसन इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी।इसके बाद बिहार राज्य आवास बोर्ड की अधिग्रहित जमीन पर निर्माण और कब्जा के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई।अवैध कब्जा करने वालों में बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने राजीव नगर थाने के पास एसएस एक्जॉटिका नामक पांच मंजिला होटल का निर्माण कर लिया था। शुक्रवार को उसी होटल की एक और मंजिल का निर्माण कराया जा रहा था। दो बड़ी मिक्सर मशीन और राजमिस्त्री व मजदूर बुलाए गए थे।  सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इसकी जानकारी राजीव नगर थानाध्यक्ष रोहन कुमार को लगी तो उन्होंने आवास बोर्ड के एसडीओ जियाउल हसन से जांच कराई, जिसमें आरोप सत्य पाया गया।एसडीओ की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने निर्माण उपकरण भी जब्त कर लिया।                            बिहार पुलिस की नौकरी से जितेन्द्र नारायण सिंह वर्स्ष 2016 रिटायर्ड हुए। जितेन्द्र सिंह पुलिस सेवा में कॉन्स्टेबल के पद रहे।

Comments are closed.