बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर अनिल देशमुख हर महीने मांगते थे 100 करोड़,पूर्व मुम्बई कमिश्नर परमवीर सिंह, पढ़िए वो 8 पन्ने

पूर्व मुम्बई कमिश्नर के इस 8 पन्नो के लेटर बम ने सूबे की महाविकास अघाड़ी सरकार की चूले हिला दी है।

698

पटना Live डेस्क।महाराष्ट्र सरकार के होममिनिस्टर अनिल देशमुख पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के सीएम उद्धव ठाकरे को 8 पेज का एक पत्र लिखा है। आठ पेज के अपने पत्र में पूर्व मुंबई पुलिस ​कमिश्नर ने कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख हर महीने 100 करोड़ रुपयों की मांग करते थे। आरोप है कि इसके लिए उन्होंने सचिन वाजे से कहा था।

परमवीर सिंह के इन आरोपों से महाराष्ट्र में सियासी घमासान मच गया है। बता दें कि हाल ही में परमबीर सिंह को मुंबई के पुलिस कमिश्नर पद से हटाया गया था। परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा कि सचिन वाजे ने मुझे बताया था कि अनिल देशमुख ने उससे हर महीने 100 करोड़ रुपये करने को कहा था। इस बात का उल्लेख पूर्व मुम्बई कमिश्नर ने अपने 8 पेज के लेटर के 2 पन्ने पर विस्तार से लिखा है।

मुम्बई कमिश्नर पद से हटायें जाने के बाद वरीय आईपीएस परमवीर के इस 8 पन्नो के लेटर बम ने सूबे की महाविकास अघाड़ी सरकार की चूले हिला दी है। मिल रही जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अनिल देशमुख पार्टी सुप्रीमो शरद पवार से मिलने दिल्ली पहुचे है।आप इस लिंक को क्लिक  कर मुम्बई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमवीर सिंह का 8 पन्नो का लेटर पढ़ सकते हैं।

Comments are closed.