बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी ख़बर – पूर्व सांसद श्यामा सिंह का दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में निधन, लंबे समय से थी बीमार

245

पटना Live डेस्क।केरल और नगालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार की पत्नी औरंगाबाद की पूर्व सांसद श्यामा सिंह का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। 26 नवम्बर 1942 को जन्मी श्यामा सिंह के पिता सर टी पी सिंह इंडियन सिविल सर्विस के अधिकारी थे। आजादी के बाद भारत के पहले फाइनेंस सेक्रेटरी बने थे। श्यामा सिंह की मां माधुरी सिंह पूर्णिया से दो बार सांसद निर्वाचित हुई थी।

उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई 2017 को औरंगाबाद की पूर्व सांसद व दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर-सह-वरिष्ठ कांग्रेस नेता निखिल कुमार की पत्नी श्यामा सिंह की तबियत बहुत ज्यादा खराब होने पर उन्हें दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उनके हालात में माकूल सुधार नही हो रहा था। लेकिन अस्पताल द्वारा लागतार पूर्व सांसद का इलाज जारी था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम से ही शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी हालात लगातार खराब हो रही थी,डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद श्यामा सिंह ने रात्रि एक बजे आखरी सांस ली और संसार से विदा हो गई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की बहू श्यामा सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का1999 से 2004 तक प्रतिनिधित्व किया था।

Comments are closed.