बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – चारा घोटाले में सज़ायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र का दिल्ली में निधन

234

पटना Live डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र का दिल्ली में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली में ही इलाज चल रहा था। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उनके निधन की खबर से पूरे बिहार में शोक की लहर व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि एक प्रोफेसर से सियासी उरूज तक पहुचे जगन्नाथ मिश्र को 30 सितंबर 2013 को रांची में एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो ने चारा घोटाला मामले में 44 अन्य लोगों के साथ उन्हें भी दोषी ठहराया। उन्हें चार साल की कारावास और 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। बाद में  उन्हें जमानत पर बरी कर दिया गया था।

Comments are closed.